Food Safety Tips: समय के साथ-साथ अब रेफ्रीजिरेटर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का ऐसा माध्यम बन चुका है, जिसके बिना हमारा घर और रसोई अधूरी लगने लगती है। आज के समय में यह हर किसी घर में मिल जाता है। जिसमें बचे हुए खाने से लेकर फल, सब्जी, दूध-दही तक रखें जाते हैं, ताकि उन्हें लंबे समय तक ताजा और खराब होने से बचाया जा सकें।
फ्रिज का ठंडा तापमान खाद्य पदार्थों को जल्दी खराब होने से बचाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि हर चीज को फ्रिज में रखना फायदेमंद नहीं होता,और जिन चीजों को आप जाने-अनजाने में फ्रिज में रख देते हैं उनकी गुणवत्ता, पोषकता और स्वाद में कमी आ सकती है। जिसके सेवन से आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। जिसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं, ऐसे में इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताते हैं कि किन चीजों को फ्रिज में स्टोर करने से पहले अलर्ट रहना चाहिए।
टमाटर
सलाद से लेकर सब्जी तक टमाटर का प्रयोग किया जाता है। यह हर घर में मिलने वाला एक खाद्य पदार्थ है। फ्रिज में रखने पर ठंडक टमाटर के नेचुरल स्वाद और इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व को खत्म कर देती है। जिससे इसका स्वाद बदल जाता है। टमाटर में मुख्य रूप से लाइकोपीन पाया जाता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है और टमाटर को इससे लाल रंग प्रदान करता है, लेकिन जब इसी टमाटर को फ्रिज में रखा जाता है, तो फ्रिज का ठंडापन लाइकोपीन की संरचना को बदल देता है| ऐसे में टमाटर का सेवन से पेट में हल्की जलन, या गैस की समस्या हो सकती है| साथ ही इससे पाचन क्रिया पर असर पड़ सकता है।
आलू
आलू में सबसे ज्यादा मात्रा में स्टार्च होता है और जब इसे फ्रिज में रखा जाता है, तो इसमें मौजूद स्टार्च धीरे-धीरे शुगर में बदलना शुरू हो जाता है। साथ ही साथ आलू मीठे और दानेदार हो जाते हैं। इसके अलावा जब ऐसे आलू को पकाया या तला जाता है, तो इसमें हानिकारक रसायनों का खतरा बढ़ सकता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है।
प्याज
प्याज हमारी कुकिंग का एक अहम हिस्सा है, और इसका इस्तेमाल सलाद के रूप में भी किया जाता है, चूंकि फ्रिज का तापमान नमी और ठंडक वाला होता है ऐसे में प्याज को फ्रिज में रखने से उसका स्टार्च शुगर में बदलने लगता है। जिससे प्याज जल्दी गलने और सड़ने लगती है। साथ ही साथ फ्रिज में बदबू हो जाती है। नमी के चलते ही प्याज में फफूंद लगने का खतरा भी बढ़ जाता है, इसके सेवन से फूड पॉइजनिंग और पेट संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
Read Also: Health: एक दिन में कितना खाना चाहिए आम, इस फल का ज्यादा सेवन कर देगा आपको बीमार
केला
केला एक ट्रॉपिकल फल है जो सामान्य तापमान में उगते हैं। केला को फ्रिज में रखने पर यह कम तापमान को सहन नहीं कर पाता है और जिसके चलते यह कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता हैं। इसके अलावा केले को मीठा करने वाला एंजाइम काम करना बंद कर देते हैं। इसके सेवन से पाचन संबंधी शिकायत आने लगती है।
लहसुन
प्याज की तरह ही लहसुन भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि फ्रिज की नमी के चलते यह जल्दी अंकुरित होने लगता है, और इनका स्वाद बदल जाता है। इसके अलावा फंगस का खतरा भी बढ़ जाता है, लहसुन में इसके कारण जहरीले टॉक्सिन पैदा होने लगते हैं। यह हमारे शरीर के लिए घातक साबित होता है।
शहद
शहद लंबे समय तक चलने वाला पदार्थ है, और फ्रिज के वातावरण या सामान्य तापमान में जल्दी खराब नहीं होता है। वहीं, काफी गुणकारी भी होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे फ्रिज में रखने से क्रिस्टलीकृत (जमकर दानेदार या गाढ़ा) हो जाता है। जिससे इसका इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है, इसलिए शहद को हमेशा सूखी, ठंडी जगह में रखना चाहिए।
Read Also: Lifestyle: इन आसान तरीकों से करिए तुलसी की देखभाल, गर्मी में भी बनेगी रहेगी हरीभरी
Read Also: Lifestyle: तेजी से करना चाहते हैं पेट की चर्बी कम, तो न जिम और न डाइटिंग, बस इन योगासन को अपनाएं
