सूर्या हत्याकांड पर CM Yogi की दो टूक- ‘दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं...सबक सिखाना होगा’

yogi_on_surya_VQtYVEvUE.jpg
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

CM Yogi on Ghaziabad Hatyakand: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड का उल्लेख किया और कहा कि दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों को सबक सिखाना होगा जो मानवता के दुश्मन बने बैठे हो। हमें तब शस्त्र उठा लेना चाहिए जब सामने खर-दूषण हो।

सीएम योगी ने कहा कि सरकार की संवेदनाएं सामान्य और कानून का पालन करने वाले नागरिकों  के साथ हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के अनुरूप प्रदेश और देश में सभी वर्गों का बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सभी वर्गों का समान विकास किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि अहिंसा और मानवता समाज के आभूषण हैं, लेकिन जब समाज और व्यवस्था के सामने चुनौती खड़ी करने वाली ताकतें हों, तब उनके मुकाबले के लिए आवश्यक कदम उठाना भी जरूरी हो जाता है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी को कानून और व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए तथा किसी को भी नियमों से ऊपर नहीं समझना चाहिए।

क्या है मामला ?

बता दें कि, गाजियाबाद में 28 मई की शाम एक 17 वर्षीय युवक सूर्या प्रताप चौहान की चाकू से हमले के बाद मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी को वजह माना जा रहा है। आरोप है कि सूर्या को उसके कुछ पुराने परिचितों ने फोन कर एक स्थान पर बुलाया था। जैसे ही वह वहां पहुंचा, कई युवकों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

Read Also: भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की लाडली टिफनी, पति संग अक्षरधाम मंदिर देख हुई मंत्रमुग्ध

हमले में गंभीर रूप से घायल हुए सूर्या को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मामले में असद, नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक सहित कई लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी असद का रविवार को पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया जबकि तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। एक अन्य आरोपी अभी फरार है और पुलिस टीमें लगातार मामले में गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।

Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान