गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड: मुख्य आरोपी असद के घर चस्पा बुलडोजर एक्शन का नोटिस, प्रशासन ने ढोल नगाड़ों के साथ कराई मुनादी

surya_hatyakand_MUn81iXho.jpg

Ghaziabad Surya Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र स्थित नवनीत विहार में हुए चर्चित सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। सोमवार को उपजिलाधिकारी ने मुख्य आरोपी असद के घर पर नोटिस चस्पा किया है। प्रशासन ने ढोल नगाड़े बजवाकर और लाउडस्पीकर से पूरे इलाके में मुनादी कराई कि 15 दिनों के अंदर अवैध कब्जा हट जाए। यह पुरानी संपत्ति असद के पिता के नाम पर पंजीकृत है, जिसे बेचे जाने की बातें कही जा रही थीं, लेकिन गाजियाबाद प्राधिकरण के अनुसार कागजों में यह अब भी पिता के नाम ही है।

खोड़ा के नवनीत विहार में प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। मुठभेड़ में ढेर हो चुके मुख्य आरोपी असद के मकान पर नोटिस चिपकाकर अवैध निर्माण को खाली करने का सख्त आदेश दिया गया। लाउडस्पीकर और ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे मोहल्ले में ऐलान किया गया कि अगर 15 दिनों में कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन का बुलडोजर चलना तय है।

 इस बीच मौके पर गाजियाबाद डीएम रविंद्र कुमार मादंड़ उनके साथ एडिशनल सीपी राज करन नैयर, डीसीपी धवल जसवाल और साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहीं। खोड़ा को अपराध मुक्त बनाने के लिए तीन दिन तक 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' चलाया जाएगा। हर गुंडा तत्व असामाजिक तत्व के घरों की तलाशी ली जाएगी। स्नाइपर डॉग ड्रोन कैमरा से छतों की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा इलाके के सभी अपराधियों की अवैध संपत्तियां चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि, इस दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें पूरी सुरक्षा साथ ही हर संभव आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि अपराधियों और परिजनों को धमकाने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश सरकार अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रही है। 

Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि, नवनीत विहार इलाके में बकरीद के मौके पर असद ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर सूर्या की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। दोनों पहले दोस्त हुआ करते थे लेकिन करीब आठ महीने पहले दोनों के बीच झगड़ा और मारपीट हो गई थी। हालांकि, उस वक्त परिजनों ने और लोगों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया था। लेकिन, अब एक बार फिर से दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। जिसके बाद असद ने अपने साथियों के साथ बकरीद पर सूर्या की हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद गाजियाबाद ही नहीं बल्कि प्रदेश की सियासत गरम हो गई।

Read Also: Cricket: आरसीबी ने खिताब जीतकर किया IPL का समापन, जानिए इस महीने कब मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, यह रहा पूरा शेड्यूल