Health: शुगर से लेकर लीवर तक की बीमारियों में वरदान है सेब का सिरका, गुणकारी फायदे कर देंगे हैरान

apple_rrtgaWSmd.jpg
Apple Cider Vinegar

Apple Cider Vinegar Benefits: बदलते मौसम और जीवनशैली के कारण हम कई तरह की समस्याओं को दावत देते हैं। इसका बड़ा कारण है समय की किल्लत। अक्सर, हम भागदौड़ और व्यस्त शेड्यूल के कारण अपनी बेहतर और स्वस्थ जीवनशैली से दूर होते जाते हैं जिसकी वजह से एक समस्या मोटापा लगातार आम बन जाती है। हम फिट और स्वस्थ लाइफस्टाइल अपनाने की कोशिश करते हैं लेकिन समय के अभाव के कारण हम खुद को समय नहीं दे पाते हैं। इसकी वजह से हम फिट, सुंदर और स्वस्थ दिखने के लिए बाजारी प्रोडक्ट और शॉटकट तरीके अपनाने लगते हैं।

ऐसी आम समस्या में हम ऐसी गुणकारी चीजों से दूर होते जाते हैं जो समय की कमी के कारण प्रयोग में लाए जाते हैं। इनमें से एक फायदेमंद चीज है सेब का सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर। इसमें मौजूद आवश्यक पोषक तत्व और औषधीय गुण हमें कई तरह की समस्याओं से राहत देते हैं। यह हमें शुगर, मोटापा और पाचन क्रिया समेत बेहद चौंकाने वाले लाभ पहुंचा सकता है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको सेब के सिरके के फायदे बताने जा रहे हैं। इसके फायदे जानकार आप हैरान हो सकते हैं। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन दोगुना लाभ प्राप्त करा सकता है।

मजबूत पाचन तंत्र

शरीर के लिए पाचन अमृत का कार्य करता है। अगर हमारा पाचन तंत्र मजबूत और स्वस्थ है तो हम कई तरह की समस्याओं से दूर हैं और हम खुद को फिट महसूस करते हैं। सुबह खाली पेट सेब के सिरका का सेवन हल्के गुनगुने पानी के साथ कर लेने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत हो जाता है। इसमें मौजूद कई औषधीय गुण हमारे पाचन एंजाइम को एक्टिव कर देते हैं, जिससे खाना आसानी से पूरा पच जाता है। खाने के सही पाचन से हम अपच, ब्लोटिंग और कई तरह की पेट की समस्याओं से निजात पा लेते हैं।

Read Also: Lifestyle: चिलचिलाती गर्मी में इन स्टेकेशन पर जाने का बनाइए प्लान, कूल-कूल एहसास के साथ होगी समय और पैसे की बचत

मोटापा

कई रिसर्च में सामने आया है तो सिरके में मौजूद एसिटिक हमारे उपापचय़ क्रिया यानी मेटाबॉलिज्म को तेज कर देता है, जिससे हमारा पेट दिनभर भरा-भरा सा रहता है। सुबह इसका सेवन कर लेने से हमें भूख कम लगती है। जिसकी वजह से शरीर कैलोरी को ज्यादा बर्न कर सकता है। यह मोटापे में भी सहायक साबित होता है।

ब्लड शुगर

आजकल की आम समस्या बनती जा रही शुगर में सेब का सिरका यानी एसीवी सुबह खाली पेट सेवन करने से किसी वरदान से कम नहीं होता है क्योंकि गुनगुने पानी के साथ खाली पेट यह इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर करता है, जिससे खाना खाने के बाद ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और पाचन मजबूत होता है।

डिटॉक्स

सुबह खाली पेट सेब का सिरका पानी के साथ इसलिए भी सेवन कर लेना चाहिए क्योंकि यह शरीर को डिटॉक्स करता है। लीवर के अंदर मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालता है। जिससे हमें बेहतर महसूस होता है और कई तरह की समस्याओं से निजात मिलती है।

Disclaimer: आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए है। इस प्रकार की किसी बीमारी या समस्या होने पर आपको किसी पेशेवर चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। हम इस तरह के किसी दावे की पुष्टि नहीं करते हैं।

Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान

Read Also: Benefits of Mango: स्किन भी करेगी नेचुरल ग्लो, पाचन से लेकर आंखों की रोशनी तक, जानिए आम के अद्भुत फायदे