Virat Kohli Ruled Out ODI Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली वनडे सीरीज को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं। दोनों टीमों के बीच 14 जून से वनडे सीरीज का आगाज हो जाएगा। वनडे सीरीज से पहले दोनों के बीच पहले एक टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में 6 जून से शुरू होगा। इस मुकाबले के लिए टीमें अभ्यास में जुटी हैं।
विराट कोहली के बाहर होने से वनडे सीरीज की चमक फीकी पड़ जाएगी। वह हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से सीरीज से बाहर हुए हैं। इस दिग्गज के रिप्लेसमेंट पर किसी खिलाड़ी की घोषणा नहीं हुई हैं। हालांकि, कोहली वनडे फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में हैं। वह दुनियाभर के क्रिकेट फैन के लिए टॉप अट्रैक्शन बने हुए हैं। किसी भी सीरीज में कोहली के होने से रोमांच बढ़ जाता है।
बता दें कि, हाल ही समाप्त हुई भारतीय क्रिकेट लीग आईपीएल (IPL) के बाद विराट कोहली अहमदाबाद से सीधे आगरा पहुंचे थे और वहां से फिर वृंदावन गए थे। कोहली के साथ में उनकी पत्नी मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी थीं। इस दौरान दोनों ने प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।
बताया जा रहा था कि, दिग्गज खिलाड़ी अफगानिस्तान के साथ होने वाली वनडे सीरीज के लिए आशीर्वाद लेने पहुंचे थे लेकिन अब चोट की खबर ने करोड़ों फैन का दिल तोड़ दिया। अक्सर देखा जा रहा है कि विराट किसी भी सीरीज से पहले प्रेमानंद महाराज के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। इस बार भी वह वनडे सीरीज से पहले वृंदावन पहुंचे थे लेकिन हैमस्ट्रिंग ने उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया।
भारत की वनडे सीरीज:
शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (VC), केएल राहुल (WK), ईशान किशन (WK), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।
