Cricket: खिलाड़ियों को नई राह दिखाएगा Sports Varsity, पूर्व कप्तान प्रियांक पंचाल ने किया लॉन्च, यह रही पूरी जानकारी

priyank_avA2ZFw_B.jpg

Cricket: भारत में खेलों का दायरा लगातार बढ़ रहा है। नए-नए लीग, टूर्नामेंट और खेल से जुड़े अवसर सामने आ रहे हैं, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी और युवा खेल के मैदान से बाहर मौजूद करियर के बारे में पूरी जानकारी नहीं रख पाते है। इसी जरूरत को देखते हुए एक नए स्पोर्ट्स एजुकेशन प्लेटफॉर्म स्पोर्ट्स वर्सिटी (Sports Varsity) की शुरुआत की गई। भारत की ए टीम के पूर्व कप्तान प्रियांक पंचाल (Priyank Panchal) ने स्पोर्ट्स वर्सिटी नामक एक अनूठी पहल की शुरूआत की है। स्पोर्ट्स वर्सिटी (Sports Varsity) का मकसद खिलाड़ियों, छात्रों और खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं को यह समझाना है कि खेल सिर्फ खिलाड़ी बनने तक सीमित नहीं है। इसके अलावा भी खेल जगत में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां सफल करियर बनाया जा सकता है।

क्या बोले पूर्व कप्तान प्रियांक पंचाल

लॉन्चिंग के मौके पर प्रियांक पंचाल (Priyank Panchal) ने कहा कि क्रिकेट ने उन्हें सिर्फ पहचान ही नहीं दी, बल्कि जीवन के कई अनुभव और सीख भी दी हैं। अपने खेल करियर के दौरान उन्होंने महसूस किया कि कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मैदान के बाहर मौजूद अवसरों से अनजान रह जाते हैं। स्पोर्ट्स वर्सिटी (Sports Varsity) के जरिए ऐसे युवाओं को सही दिशा, जरूरी कौशल और उद्योग से जुड़ा अनुभव देने की कोशिश की जाएगी ताकि वे खेल जगत में अपना भविष्य बना सकें।  

प्लेटफॉर्म की शुरुआत पांच प्रमुख कार्यक्रमों के साथ की गई है। इनमें एथलीट वेलनेस और परफॉर्मेंस साइंस, स्पोर्ट्स मीडिया, कंटेंट और कमेंट्री, स्पोर्ट्स बिजनेस और उद्यमशीलता, एथलीट ब्रांडिंग, करियर एवं फाइनेंस तथा स्पोर्ट्स फैमिली से जुड़े विषय शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि भारत की खेल अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही प्रशिक्षित पेशेवरों की मांग भी बढ़ रही है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में युवा खेल से जुड़े करियर विकल्पों के बारे में जानकारी नहीं रखते। यही अंतर भरने के लिए यह मंच तैयार किया गया है।

 यहां पढ़ाई का तरीका पारंपरिक कक्षाओं से अलग होगा। प्रतिभागियों को छोटे समूहों में उद्योग विशेषज्ञों से सीखने का मौका मिलेगा। लाइव सेशन, वास्तविक प्रोजेक्ट, असाइनमेंट और पोर्टफोलियो तैयार करने जैसी गतिविधियों के जरिए उन्हें व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा।

sports_varsity_I0BLu556N.jpg

Read Also: Ind vs Afg Test: टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया, सुंदर सुथार चमके

प्लेटफॉर्म की एक खास पहल 'गेम डे' है। इसके तहत प्रतिभागियों को अपने अंतिम प्रोजेक्ट खेल उद्योग के वरिष्ठ अधिकारियों, विशेषज्ञों और निर्णय लेने वाले लोगों के सामने प्रस्तुत करने होंगे। यहां उनकी परीक्षा लिखित प्रश्नों से नहीं बल्कि उनके काम, सोच और समस्या समाधान की क्षमता के आधार पर होगी।  

स्पोर्ट्स वर्सिटी का मानना है कि खेल उद्योग में खिलाड़ी बनने के अलावा 100 से अधिक करियर विकल्प मौजूद हैं। इनमें स्पोर्ट्स मीडिया, कंटेंट क्रिएशन, परफॉर्मेंस एनालिसिस, इवेंट मैनेजमेंट, स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी, लीगल कंसल्टेंसी और एथलीट मैनेजमेंट जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं। जुलाई 2026 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार इसमें हिस्सा लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 Read Also: Cricket: अब सितंबर-अक्टूबर में भी होगा आईपीएल, 74 की जगह 94 होंगे मुकाबले, यह रही पूरी जानकारी

Read Also: Cricket: इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे से पहले बदला भारतीय स्क्वॉड, इस स्टार खिलाड़ी को किया शामिल, BCCI ने दी जानकारी