New Education Minister Pralhad Joshi: केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। आज 26 जुलाई को आधिकारिक तौर पर जोशी ने पदभार संभाला है। शनिवार को नीट पेपर विवाद और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के बीच धर्मेन्द्र प्रधान ने अपनी जिम्मेदारी से त्याग पत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेज दिया था। इस त्यागपत्र के बाद एनडीए सरकार ने कर्नाटक के धारवाड़ से सांसद प्रह्लाद जोशी को इस जिम्मेदारी के लिए नियुक्त किया था।
वर्तमान में जोशी के पास उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय था। इसके अलावा शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त पदभार मिल गया है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट पेपर लीक होने के बाद देशभर में कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था। व्यापक प्रदर्शन के बीच, धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने त्यागपत्र में कहा कि यह उनके लिए "व्यक्तिगत प्रतिष्ठा" का विषय नहीं है और पिछले 10 दिनों के दौरान हुई घटनाओं से वह बहुत दुखी है। देशहित के लिए जरूरी एकता, शांति, लोकतांत्रिक विश्वास और छात्राओं के भविष्य को देखते हुए फैसला लिया गया है।
नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मैंने यह दायित्व बड़ी विनम्रता और ईमानदारी के साथ स्वीकार की है। मीडिया से बातचीत के दौरान, बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे यह एक जिम्मेदारी सौंपी है। इस जिम्मेदारी का मैं पारदर्शिता, शुचिता और लोकतंत्र की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्वहन करूंगा। हमारी सरकार ने बीते 12 सालों में अनेकों विभाग में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है। पूर्व शिक्षा मंत्री ने भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया था। हमारी सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरी ऊर्जा के साथ देश के लिए काम करना जारी रखेगी।
