India ICC T20 Rankings: रविवार को भारत और आयरलैंड के बीच दो टी-20 मैचों की सीरीज समाप्त हो गई। सीरीज का समापन भारत के लिए बेहद निराशाजनक रहा क्योंकि इसमें 2-0 की शिकस्त मिली। इस सीरीज हार के बाद भारतीय टीम एक ओर जहां क्रिकेट प्रशंसकों के निशाने पर है, तो वहीं आईसीसी रैंकिंग में भी उसे काफी नुकसान हुआ। इस सीरीज के बाद इंडिया की रेंटिंग गिरी है लेकिन नंबर वन का ताज अभी बरकरार है। अगर आगे भी हार का सिलसिला जारी रहा तो वो दिन दूर जब टीम अपनी नंबर की बादशाहत को गंवा देगी।
26 जून शुक्रवार के दिन जब टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलने उतरी तो आईसीसी रैंकिंग 275 के साथ पहले नंबर पर थी। अब जबकि टीम कमजोर माने जाने वाली आयरिश से लगातार दो मैचों में हार का स्वाद चख चुकी है तो उसकी रैंकिंग में गिरावट आना लाजिमी है। हालांकि, टीम अभी नंबर वन पर काबिज है लेकिन रैंकिंग में गिरावट देखने को मिली है। दो मैचों की सीरीज के बाद भारत की रैंकिंग 272 हो गई। इसमें बड़ी बात यह है कि अब पहले और दूसरे पायदान के बीच फासला कम हो गया है।
गौरतलब है कि, आईसीसी टी-20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड की टीम है और इसकी रेटिंग 262 की है। दोनों टीमों के बीच अब बस 10 रेंटिंग अंकों का फासला रह गया है। ऐसे में आगामी टी-20 सीरीज दोनों टीमों के बीच खेली जाएगी। सीरीज में अगर किसी भी टीम ने खराब प्रदर्शन किया तो उसे रैंकिंग में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आगाज एक जुलाई को होने जा रहा है। सीरीज के बाद दोनों टीमों में पहले स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। ऐसे में अगर भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशजनक रहता है तो उसे इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।
Read Also: Ind vs Eng: कब से शुरू हो रही है भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज, ये रहा 5 टी-20 मैचों का शेड्यूल
