Quick Healthy Dinner Recipes: घर से ऑफिस और ऑफिस से घर की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिनभर काम करने के बाद जब हम घर पहुंचते हैं। तो अक्सर इतनी थकान हो जाती है, कि किचन में घंटों खड़े होकर खाना बनाने का मन नहीं करता। ऐसे में कई लोग बाहर का खाना ऑर्डर कर लेते हैं या फिर डिनर करना ही छोड़ देते हैं, लेकिन यह आदत सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती है। ऐसे में हमारे मन सबसे पहला सवाल यही आता है कि डिनर में ऐसा क्या बनाया जाए, जो जल्दी बनने के साथ-साथ, स्वादिष्ट भी हो और सेहत के लिए फायदेमंद भी हो।
विशेषज्ञों के अनुसार, रात का खाना हमेशा हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला होना चाहिए। ताकि शरीर को जरूरी पोषण मिल सके। नींद अच्छी आए और वजन भी नियंत्रण में रहे। अगर आप भी रोजाना इसी दुविधा से गुजरते हैं। तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपके लिए ऐसी 5 आसान, टेस्टी और हेल्दी डिनर रेसिपीज लेकर आए हैं। जिन्हें आप कुछ ही समय में तैयार कर सकते हैं, और अपने रात के खाने को स्वाद और पोषण से भरपूर बना सकते हैं।
मूंग दाल की खिचड़ी और रायता
अगर आप ऐसा डिनर चाहते हैं। जो जल्दी तैयार हो जाए, तो मूंग दाल की खिचड़ी सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक है। क्योंकि यह मूंगदाल और चावल के मिश्रण से बनता है। हमारे शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व जैसे- प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर प्रदान करता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता और जल्दी से पच भी जाता है। मूंगदाल की खिचड़ी के साथ आप अपने डिनर में रायता भी शामिल कर सकते है।
पनीर और वेजिटेबल स्टिर-फ्राई
रात के खाने में आप पनीर और वेजिटेबल स्टिर-फ्राई को शामिल कर सकते हैं। यह रेसिपी महज कुछ मिनट में बनकर तैयार हो जाती है। और स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखती है। लो-कार्ब और हाई-प्रोटीन होने की वजह से यह फिटनेस का ध्यान रखने वाले लोगों के लिए भी बेहतरीन विकल्प है। इसमें मौजूद पनीर प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जबकि ताजी सब्जियां शरीर को फाइबर, विटामिन और जरूरी मिनरल्स प्रदान करती हैं।
ओटस उपमा
उपमा ओट्स जिसे आप सिर्फ नाश्ते का एक हिस्सा मानते है। क्या आपको पता है कि इसे डिनर में भी आसानी से शामिल किया जा सकता है। क्योंकि यह भी हेल्दी, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाली डिश है। जो फाइबर से भरपूर होती है और पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है। साथ ही, इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है और रात में भारीपन भी महसूस नहीं होता।
वेजिटेबल सैंडविच
अगर आपके पास खाना बनाने के लिए बहुत कम समय है। तो आप वेजिटेबल सैंडविच से एक स्वादिष्ट, हेल्दी और झटपट तैयार होने वाला डिनर बना सकते है। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और यह पोषण से भी भरपूर होता है। ब्रेड में मौजूद फाइबर, ताजी सब्जियों के विटामिन और पनीर का प्रोटीन इसे एक संतुलित भोजन बनाते हैं। आप चाहें तो इसे हल्का टोस्ट भी कर सकते है।
Read Also:Health: बिना नॉन-वेज खाए भी प्रोटीन की कमी होगी छूमंतर, बस इन फूड्स को बनाए अपनी डाइट का हिस्सा
