Protein Dosa Recipes: अगर आप खाने का शौक रखते हैं और साउथ इंडियन खाने के शौकीन है तो सबसे पहले आपके दिमाग में डोसा का नाम आता है। यह क्रिस्पी और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। आमतौर पर घरों में उड़द दाल और चावल का इस्तेमाल करके डोसा बनाया जाता है लेकिन कई बार खाने से मन भर जाता है।
अगर आप प्रोटीन को डाइट में बढ़ाना चाहते हैं और मोटापे को कम करना चाहते हैं तो हम आपको प्रोटीन स्वाद और सेहत का अनोखा संगम यानी मूंग दाल और चावल का क्रिस्पी डोसा की रेसिपि के बारे में बताने जा रहे हैं। यह फाइबर और पोषण से भरपूर है, पचाने में बेहद आसान है और इसका लाजवाब स्वाद हर किसी को दीवाना बना देता है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको प्रोटीन से भरपूर डोसा बनाने की विधि के बारे में बताने जा रहे हैं।
Ingredients इंग्रेडिएंट्स...
1 कप पीली मूंग दाल बिना छिलके वाली
1/2 कप बासमती चावल
2 हरी मिर्च कटी हुई
1 अदरक का टुकड़ा
1 चुटकी हींग
नमक स्वादानुसार
पनीर कद्दूकस किया हुआ
बारीक कटा हुआ प्याज
तेल या घी डोसे के लिए:
एक बड़े से बर्तन से बर्तन में मूंग दाल और चावल को साफ पानी में अच्छे से धो लें। इसके बाद इसको 2-3 घंटे के लिए भिगोकर छोड़ दें।
स्मूद पेस्ट बनाने लिए...
भीगे चावल और दाल का पानी लेंl इसके बाद मिक्सी में डालें हरी मिर्च, हींग और थोड़ा सा पानी डालेंl इसको अच्छे से महीन करके पीस लें।
अब इस पेस्ट को एक बड़े से बाउल में निकाल लेंl नमक को स्वादानुसार एड करें। और इसको अच्छे से फैट लें। बैटर की consistency एकदम नॉर्मल होनी चाहिए। ना ज्यादा पतली ना ज्यादा मोटी इसे दस मिनट के लिए छोड़ दें। नॉनस्टिकी तवा लें। और इसे मीडियम flame पर गरम होने दें। तवे पर थोड़ा सा पानी छिड़क कर उसे सूती कपड़े या टिशू पेपर से पोंछ लें ताकि तवे का तापमान सेट हो जाए, तवे के बीच में एक चमचे से बैटर डालें। चमचे की मदद से बैटर को गोल घुमाते हुए पतला और पेपर जैसा फैलाएं। डोसे के किनारों और बीच में थोड़ा सा तेल या घी अच्छे से लगाएं। फ्लेम को तेज करें और डोसे को तब तक सिकने दें जब तक कि वह नीचे से सुनहरा और क्रिस्पी न दिखने लगे।
