Weather Live Update: तेज हवा और आंधी से बदला मौसम का मिसाज, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बरसे बादल

delhi_monsoon_4ZNUrW8S2.jpg
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बरसे बादल

Delhi NCR Weather Live Update: दिल्ली-एनसीआर में अचानक दोपहर के समय मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने लगी। तेज बारिश से भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत मिल गई। आसमान में अभी काले छाए हैं और मौसम ठंडा हो गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभागव ने दो दिनों तक तेज हवा का अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी ने दो दिनों के लिए बारिश का अनुमान जताया है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई इलाकों में तेज हवा चल सकती है। गुरुवार दोपहर को कई जगहों पर ओलावृष्टि और बिजली गिरने की खबर भी सामने आई है। ऐसे में लोगों को घरों में रहने और सतर्क रहने की सलाह दी गई।

मौसम विभाग का कहना है कि रात के समय भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। शुक्रवार 5 जून को दिन में बादल छाए रहने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। नरेला, अलीपुर, बुराड़ी, मॉडल टाउन, करावल नगर, सिविल लाइंस, शाहदरा, सीमापुरी, विवेक विहार और लाल किला समेत कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई। एनसीआर में भी तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, केरल में मानसून के आने से उत्तर भारत में भी नमी बढ़ गई है। इससे दिल्ली-एनसीआर में प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज हुई हैं। अगले कुछ दिन तेज हवाएं, धूल भरी आंधी और छिटपुट बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट रह सकती है।

ashok_nagar_ilCzKbQl6.jpg

Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान

हिमाचल में ओलावृष्टि

मैदानी इलाकों में राहत के बाद पहाड़ी इलाकों में भी बारिश और ओलावृष्टि हुई। प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन ठिठका है। कई इलाकों में अचानक मौसम खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि शहर में मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का दौर अगले दिन तक जारी रह सकता है। हिमाचल के अलावा हरियाणा के कई शहरों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। सोनीपत, गुरुग्राम, रोहतक और पानी समेत कई शहरों में बादल झमाझम बरसे।

24 राज्यों में अलर्ट जारी

गुरुवार को मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के अलावा ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, मध्यप्रदेश और पंजाब समेत 24 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई है। इसके इतर राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया।

Read Also: West Bengal: चुनाव हार के बाद सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘या तो हम लड़ेंगे या मरेंगे’