Natural Collagen Booster: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती है और स्किन का ढीलापन बढ़ने लगता हैं। इससे चेहरे की चमक को लेकर हर व्यक्ति की चिंता बढ़ने लगती है। ऐसे में ज्यादातर लोग महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, सीरम और क्रीम्स का इस्तेमाल ज्यादा मात्रा में करने लगते हैं हालांकि, हर महंगा प्रोडक्ट बेहतर परिणाम दे, यह जरूरी तो नहीं। यही कारण है कि आजकल लोग फिर से प्राकृतिक और घरेलू उपायों को अपना रहे हैं।
खास बात यह है कि कई बार घर के छोटे से गमले में उगा हुआ एक साधारण सा एलोवेरा पौधा भी स्किन के लिए किसी महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट से आपको ज्यादा फायदा दे सकता है। अगर आपके घर में भी एलोवेरा का पौधा लगा है, तो आप उससे एक ऐसा नेचुरल कोलेजन जेल तैयार कर सकते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट रखता है, फाइन लाइंस को कम करता है और चेहरे पर टाइटनेस को बनाए रखने में मदद करता है। इस जेल को बनाना बेहद आसान है और इसको बनाने में खर्चा भी बहुत कम आता है। यही वजह है कि यह घरेलू नुस्खा बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
स्किन के लिएं कोलेजन क्यों जरुरी हैं?
कोलेजन जेल एक ऐसा प्रोटीन है जो हमारी त्वचा को मजबूत, लचीला और जवान दिखाने में अहम रोल अदा करता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारे शरीर में कोलेजन की मात्रा कम होने लगती है। इसका असर चेहरे पर झुर्रियों, ढीली स्किन और रूखेपन के रूप में दिखने लगता है। यही कारण है कि बाजार में मिलने वाले ज्यादातर एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स कोलेजन बढ़ाने का दावा करते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना हैं कि कुछ प्राकृतिक तत्व त्वचा की सेहत को बेहतर बनाकर कोलेजन उत्पादन में सपोर्ट कर सकते हैं। एलोवेरा भी इन्हीं में से एक माना जाता है।
इस होममेड जेल को तैयार करने के लिए आपको कुछ सामान्य चीजों की आवश्यकता होती है।
कोलेजन जेल बनाने के लिए सामग्री...
2 बड़े चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल
1 छोटा चम्मच नारियल तेल या बादाम तेल
2 विटामिन-ई कैप्सूल
2 छोटे चम्मच गुलाब जल
जेल बनाने की विधि
सबसे पहले एलोवेरा को अच्छी तरह धो लें। धोने के बाद इसका पीला हिस्सा हटाकर केवल साफ और पारदर्शी जेल निकाल लें। अब एक साफ बाउल में एलोवेरा जेल डालें। इसके बाद उसमें बादाम या नारियल का तेल ऐड़ करें, फिर विटामिन-ई कैप्सूल का तेल निकालकर मिश्रण में डालें। आखिर में गुलाब जल मिलाकर पूरे मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लें। कुछ ही देर में यह एक स्मूद और क्रीमी जेल बनकर तैयार हो जाएगा। तैयार किए गए जेल को किसी साफ कांच की बोटल में भरकर फ्रिज में रख दे। इससे जेल की ताजगी लंबे समय तक बनी रहती है।
इस्तेमाल करने का तरीका
किसी भी स्किन केयर प्रोडक्ट का परिणाम तभी अच्छा दिखता है जब उसका इस्तेमाल सही समय और सही तरीके से किया जाए। इस जेल को रात में सोने से पहले लगाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सबसे पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें। इसके बाद जेल को चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं और हल्के हाथों से 2 से 3 मिनट तक मसाज करें। इससे जेल त्वचा में बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब हो जाता है। रातभर इसे चेहरे पर लगा रहने दें और सुबह साफ पानी से चेहरे को धो लेना चाहिए।
स्किन को मिलने वाले फायदे...
एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिंस मौजूद होते हैं, जो आपकी त्वचा को पोषण देते हैं। वहीं, विटामिन-ई स्किन सेल्स की देखभाल करने और रिपेयर करने में सहायक माना जाता है। और साथ ही नमी को बनाएं रखता है।
एलोवेरा और नारियल के तेल का मिश्रण त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है। इससे स्किन ड्राई और बेजान नहीं होती।
फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता हैं।
नियमित रुप से देखभाल और बेहतर हाइड्रेशन की वजह से चेहरे पर मौजूद महीन फाइन लाइन्स को कम करता हैं।
चेहरे की चमक बढ़ाता हैं
गुलाब जल त्वचा को ताजगी देता हैं और चेहरे को फ्रेश लुक देने के लिए लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है।
Read Also: Health: सिरदर्द से लेकर दिमाग तक लाभदायक है अपराजिता के फूल और जड़, चमत्कारिक गुण कर देंगे हैरान
ध्यान देने योग्य बातें...
हालांकि, यह घरेलू जेल प्राकृतिक चीजों से तैयार किया जाता है, फिर भी हर इन्सान की स्किन अलग होती है। इसलिए अगर आप इसे पहली बार इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो इसका पहले पैच टेस्ट जरूर करें। किसी प्रकार की जलन, खुजली या एलर्जी महसूस होने पर इसका उपयोग करना बंद कर दें. इसके अलावा यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि कोई भी घरेलू नुस्खा रातोंरात चमत्कार नहीं करता. बेहतर परिणाम के लिए अपने खानपान संतुलित रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और नियमित स्किन केयर करें। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के दौर में एलोवेरा से बना यह होममेड कोलेजन जेल आपके लिए एक आसान और किफायती विकल्प साबित हो सकता हैं। इसके नियमित और सही इस्तेमाल से यह स्किन को हाइड्रेट रखता हैं, त्वचा की चमक बढ़ाता हैं और उम्र के असर को कम दिखाने में मदद कर सकता है, अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा है, तो यह आसान उपाय जरूर आजमाएं।
Read Also: Lifestyle: मसाला डोसा खाकर हो गए हैं बोर, प्रोटीन डोसे की रेसिपि कर लीजिए नोट, स्वाद बना देगा दीवाना
