Health: जामुन के साथ इन चीजों को कर दे बिल्कुल अवॉयड, यह कॉम्बिनेशन हो सकता है खतरनाक

jamun_side_news_VIu6C2ev-.jpg
Jamun

बैंगनी रंग के इस फल में फाइबर, आयरन, विटामिन सी और कई पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं। यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने, पाचन सुधारने, इम्यूनिटी मजबूत बनाने और हार्ट हेल्थ बेहतर रखने में मदद करता है। हालांकि, इस फल को खाने से फायदे तभी मिलते हैं, जब इसे सही समय, सही मात्रा और सही तरीके से खाया जाए। अधिक मात्रा में इसका सेवन सेहत को नुकसान कर सकता है। इसके अलावा इस फल के साथ कुछ चीजें खाना भी हमारे शरीर के लिए खतरनाक होता है। इस बाबत हम जानते हैं कि ऐसी कौन सी चीज है जिन्हें हमें जामुन के साथ खाने से अवॉयड करना चाहिए।

दूध के साथ नहीं करें सेवन

जामुन के साथ या उसके बाद दूध और उससे बने प्रोडक्ट्स खाना भारी पड़ सकता है, जिससे गैस और पेट में दर्द जैसी समस्याएं पैदा हो सकती है क्योंकि जामुन में भारी मात्रा में न्यूट्रिशियन पाए जाते हैं इसलिए अगर आप भी इसका पूरा फायदा उठाना चाहते हैं तो जामुन के साथ दूध पीना अवॉयड करें। 

अचार के साथ न खाएं

जामुन का सेवन करने के तुरंत बाद अगर आप भी अचार खाने की भूल करते हैं, तो यह भी आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है, क्योंकि यह दोनों ही एसिडिक होते हैं, और अगर इन्हें एक साथ खा लिया जाए, तो यह पेट में एसिड की मात्रा को बढ़ा सकता है। जिससे सीने में जलन, एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए जामुन के करीब एक घंटे बाद अचार खाना सही रहता है।

 पानी पीने से करें परहेज 

अगर आप भी जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पीने जैसी भूल करते हैं तो आपको इससे डायरिया और अपच जैसी बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए बेहतर यही होगा कि जामुन खाने के आधे घंटे बाद पानी पिएं।

Read Also:गृहणियों को अब कौन सी सब्जी आज बनाऊं, नहीं पड़ेगा सोचना: ट्राई करें केले की सब्जी, स्वाद ही नहीं सेहत में भी है कमाल, बस फटाफट नोट करें रेसिपी 

खाली पेट खाने से बचें

जामुन स्वाद में जितना खट्टा-मीठा और स्वादिष्ट होता है उतना ही खाली पेट जामुन खाना भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। सुबह उठते ही सबसे पहले खाली पेट जामुन खा लेते हैं तो ये एसिडिटी और पेट दर्द का कारण बन सकता है चूंकि यह हमारे डाइजेशन में मदद करता है इसलिए इसे हमेशा खाना खाने के बाद ही खाना चाहिए।

हल्दी के साथ करें परहेज

जामुन खाने के तुरंत बाद हल्दी से बनी चीजें खाना आपको नुकसान पहुंचा सकता है, क्योंकि जामुन और हल्दी का एक साथ सेवन करने से हमारे शरीर में कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, और पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती है। अगर आप भी जामुन का सेवन करते हैं, और इसके 30 मिनट बाद ही हल्दी वाली कोई चीज खा लेते हैं, तो ऐसा करने से बचें।

Read Also: Health: बस इन आसान टिप्स को करिए फॉलो, बरसात में पैरों से नहीं आएगी बदबू, फंगल इंफेक्शन भी रहेगा कोसों दूर

Read Also: Health: हेल्दी भी और जल्दी भी...चंद मिनटों में बना सकते हैं चावल का चीला, बस नोट कर लीजिए रेसिपि