Identify Fresh Jamun: गर्मी के बाद बरसात के मौसम में जामुन बाजार में दस्तक दे देती है। गांव से लेकर शहर तक जामुन को बेहद पसंद किया जाता है। खाने के अलावा जामुन कई प्रकार की समस्याओं में भी लाभदायक होती है, इसके अलावा जामुन का प्रयोग आयुर्वेदिक दवाओं में भी किया जाता है। आजकल बाजार में जामुन की बिक्री खूब हो रही है। बरसात के मौसम में यह फल टेस्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक इसे बड़े चाव से खाया जाता है, लेकिन कई बार देखने में अच्छे लगने वाले जामुन टेस्ट में खट्टे या फीके निकल जाते हैं, तो ऐसे में अगर आप बिना चखे ही मीठे और रसीले जामुन खरीदना चाहते हैं। हम आपको बताएंगे कि कैसे बिना चखे बाजार से मीठे जामुन की पहचान करें।
रंग का रखें ध्यान
जामुन खरीदते समय सबसे पहले उसका रंग देखें कि वे किस रंग के हैं, जो जामुन अच्छी तरह से पके हुए होते हैं उनका रंग गहरा बैंगनी या लगभग काला होता है। अगर जामुन हरे, हल्के बैंगनी या गुलाबी रंग के होते हैं, वो पूरी तरह से पके नहीं होते और खाने में ज्यादा खट्टे हो सकते हैं।
प्राकृतिक चमक वाले जामुन
कई बार जामुन को ताजा दिखाने के लिए पानी छिड़क दिया जाता है, जिससे वे ज्यादा चमकदार दिखने लगते हैं, लेकिन ऐसे जामुन ना खरीदे। हल्की नेचुरल चमक वाले और ताजे दिखने वाले जामुन लेना सही रहता है।
Read Also: Lifestyle: इन आसान तरीकों से करिए तुलसी की देखभाल, गर्मी में भी बनेगी रहेगी हरीभरी
मीडियम या बड़े साइज का जामुन लें
बहुत छोटे या सिकुड़े हुए जामुन की बात करें तो उनकी तुलना में मीडियम या थोड़े बड़े साइज के जामुन में गूदा ज्यादा होता है। वह जामुन आमतौर पर ज्यादा मीठे, रसीले और स्वादिष्ट होते हैं। ऐसे जामुन को बाजार से खरीदना चाहिए।
क्वालिटी का ऐसे करें पता
जामुन को हल्के से हाथ दबाकर उसकी क्वालिटी का पता लग सकता है। अगर जामुन बहुत सख्त है, तो वह कच्चा हो सकता है। वहीं अगर बहुत ज्यादा सॉफ्ट या दबा हुआ है, तो वह ज्यादा पका हुआ या खराब होने की शुरुआत में हो सकता है। थोड़ा हल्का या नरम जामुन सबसे अच्छा माना जाता है। इसका डंठल भी इसकी ताजगी बता सकता है। अगर डंठल हरा और ताजा दिखाई दे रहा है, तो जामुन हाल ही में तोड़े गए हो सकते हैं। वहीं सूखा या भूरा डंठल इस बात का संकेत हो सकता है कि जामुन पुराने हैं। पके हुए जामुन में हल्की मीठी और ताजी खुशबू होती है। अगर जामुन से खट्टी या अजीब तरह की महक आ रही है, तो उन्हें खरीदने से बचें नेचुरल खुशबू वाले जामुन ही ताजे और स्वादिष्ट माने जाते हैं।
Read Also: Yoga International Day 2026: क्या है इस साल की थीम, जानें इसका इतिहास और महत्व

