Ind vs Ire: कब और कितने बजे खेला जाएगा भारत बनाम आयरलैंड मुकाबला, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

india_uxCU9s5Nf.jpg

Ind vs Ire 2026: अफगानिस्तान के बाद अब भारत आयरलैंड के साथ टी-20 सीरीज का आगाज करने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इस टूर्नामेंट का पहला मैच 26 जून शुक्रवार को खेला जाना है। भारतीय टीम इस फटाफट क्रिकेट के प्रारुप में बदली हुई नजर आएगी। इसके साथ ही मैच का समय भी बदला गया है। यहां मैच भारतीय समयानुसार सात बजे नहीं, बल्कि इससे पहले ही शुरू हो जाएंगे। ऐसे में अभी से मैच का समय नोट कर लीजिए, नहीं तो ऐसा ना हो जाए कि आपका मैच छूट जाए।

26 और 28 जून को होंगे मुकाबले

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय आयरलैंड दौरे पर हैं। यहां पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत दो मुकाबले खेलेगा। सीरीज का पहला मैच 26 जून शुक्रवार को खेला जाएगा और दूसरा मुकाबला 28 जून रविवार को खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के साथ घरेलू सरजमीं पर टेस्ट और वनडे सीरीज खेली है। पहले टेस्ट में अफगान को पारी से हराया और इसके बाद तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया।

अब भारतीय टीम आयरलैंड के साथ दो टी-20 मैचों की सीरीज के बाद इंग्लैंड रवाना हो जाएगी। इस दौरान भारतीय टीम पहले पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी और इसके बाद तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। टी-20 विश्वकप के बाद भारतीय टीम पहली बार टी-20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज को विश्वकप 2027 से पहले तैयारियों के अच्छी सीरीज माना जा रहा है। वनडे मुकाबलों में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए दिखाई देंगे।

Read Also: Ind vs Afg: वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, विराट कोहली चोट के कारण बाहर

 शाम 6 बजे शुरू होंगे मुकाबले

बता दें कि, सीरीज के मैच भारतीय समय अनुसार शाम को सात बजे शुरू नहीं होंगे बल्कि ये मुकाबले शाम को 6 बजे से खेले जाएंगे। इससे आधा घंटा पहले यानी साढ़े पांच बजे टॉस होगा, इसके बाद मुकाबला शुरू हो जाएगा। उसी वक्त पता चलेगा कि क्या वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिलेगा या फिर इंतजार करना होगा। क्रिकेट आयरलैंड ने कन्फर्म कर दिया है कि भारत के खिलाफ दो टी-20I मैच शाम 6 बजे IST से शुरू होंगे।

Read Also: पुणे केतन हत्याकांड: सिया के पीछे-पीछे आया प्रेमी चेतन, 33 डिग्री की गर्मी में हुडी पहनकर दिया वारदात को अंजाम, पढ़िए पूरी क्रोनोलॉजी

Read Also: Ind W vs BAN W: बांग्लादेश के साथ भारत का मुकाबला कल, सेमीफाइनल से पहले करो या मरो की स्थिति, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड