Health: हर्बल पाउडर से कम गुणकारी नहीं जामुन की गुठली का पाउडर, ब्लड शुगर से लेकर लिवर तक का इलाज छिपा है इसमें

powder_YDOJbM4J7.jpg

Benefits of Jamun Seeds: ‘आम तो आम, गुठलियों’ के दाम वाली कहावत तो आपने कई बार सुनी ही होगी, लेकिन क्या आपको पता है कि यह बात जामुन पर भी उतनी ही लागू होती है। क्योंकि जामुन का स्वाद जितना लाजवाब होता है,  उतनी ही गुणकारी उसकी गुठली भी मानी जाती है। जामुन की गुठली का चूर्ण किसी हर्बल पाउडर से कम नहीं है। लेकिन अफसोस की बात यह है कि ज्यादातर लोग जामुन खाने के बाद उसकी गुठली कूड़ेदान में फेंक देते हैं, जबकि आयुर्वेद में इसी गुठली का चूर्ण कई स्वास्थ्य समस्याओं में उपयोगी माना गया है।

आज हम आपको बताएंगे जामुन की गुठली से बने पाउडर के ऐसे चमत्कारी फायदे जिसे जानने के बाद आप फिर कभी जामुन की गुठली को फेंक नहीं पाएंगे, तो चलिए जानते हैं। जामुन की गुठली का चूर्ण किन-किन समस्याओं में लाभदायक माना जाता है, और इसका सेवन कैसे किया जाता है।

डायबिटीज कंट्रोल

जामुन की गुठली का चूर्ण पांरपरिक रूप से सबसे ज्यादा ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में सहायक माना जाता है, क्योंकि इसमें शामिल कुछ प्राकृतिक तत्व हमारे शरीर में शुगर लेवल को तेजी से बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। इसलिए न केवल जामुन बल्कि इसकी गुठली से बना चूर्ण भी हमारे स्वास्थ के लिए लाभकारी माना जाता है।

मजबूत लिवर

हमारे स्वस्थ शरीर की पहचान हमारे लिवर से होती है, क्योंकि जब हमारा पाचनतंत्र सही होगा। तभी भोजन से मिलने वाले पोषक तत्वों का असर शरीर बेहतर ढंग से होगा। इसलिए लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, वहीं जामुन की गुठली में एंटीऑक्सीडेंट होने के चलते यह लिवर को स्वस्थ बनाने में मददगार साबित हो सकता है।

शरीर को मजबूत बनाता है

जितना जामुन पोषक तत्वों और गुणों से भरपूर होता है, उतनी पोषकता जामुन की गुठली और उससे बने पाउडर में होती है, क्योंकि आयरन, फाइबर, विटामिन C, पोटैशियम पाये जाते है। जो हमारे शरीर को नुकसान पंहुचाने वाले तत्वों से बचाकर रखते है, और हमारे शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते है। जिससे हम लंबे समय तक स्वस्थ रखने में सहायक होते है। 

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

जामुन की गुठली का चूर्ण कुछ हद तक हमारे ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखने में मदद करता है। लेकिन, अगर आप पहले से ब्लड प्रेशर की दवा ले रहे हैं, तो इसे डॉक्टर की सलाह के बाद ही अपनी रूटीन में शामिल करें।

शरीर की प्राकृतिक सफाई में सहायक

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उसकी प्राकृतिक सफाई प्रक्रिया का सही तरीके से काम करना जरूरी होता है, और जामुन की गुठली का चूर्ण इस प्राकृतिक प्रक्रिया को सहयोग देने में मदद कर सकता है। इसके नियमित और संतुलित सेवन से शरीर से अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलने में सहायता मिल सकती है, जिससे शरीर हल्का और तरोताजा महसूस हो सकता है।

Read Also: Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम हुआ मेहरबान, आंधी और बारिश से मिली राहत, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

जामुन की गुठली का चूर्ण कैसे खाना चाहिए…

आप सुबह खाली पेट आधा चम्मच चूर्ण गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।

अगर चाहे तो इसे दही या फिर छाछ में मिलाकर भी खा सकते हैं।

इस चूर्ण का दिन में एक बार से ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए….

अगर कोई व्यक्ति पहले से ही ब्लड प्रेशर की दवा ले रहा है, गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली महिलाएं जिन्हें जामुन से किसी प्रकार की एलर्जी होती है। उन सभी को जामुन की गुठली का चूर्ण बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेना चाहिए।

Disclaimer: दी गई उपर्युक्त जानकारी या संपूर्ण जानकारी संग्रह केवल सामान्य उद्देश्य के लिए है। अगर आप इस तरह की किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको किसी पेशेवर चिकित्सा की सलाह लेनी चाहिए।

Read Also: Health: स्वाद से लेकर पोषक तत्वों का खजाना है जामुन, दिल की बीमारी से लेकर कैंसर तक लड़ने में करता है मददHealth: स्वाद से लेकर पोषक तत्वों का खजाना है जामुन, दिल की बीमारी से लेकर कैंसर तक लड़ने में करता है मदद

Read Also: आखिर कौन था भरत तिवारी ? जिसके पुलिस 'एनकाउंटर' पर उठ रहे नित नए सवाल, बिहार की राजनीति में जन्म ले रहा है एक नया प्रतीक