Health: ’आम के आम गुठलियों के दाम’, बीपी से लेकर डायबिटीज तक रामबाण हैं गुठली का चूर्ण, इसके लाभ कर देंगे हैरान

mango_seed__QxMxGvhf.jpg
Mango Seeds

Mango Seeds Benefits: गर्मी का मौसम अपने साथ प्रकृति का एक अनमोल उपहार लेकर आता है-आम। फलों का राजा कहे जाने वाला आम सिर्फ एक मीठा व्यंजन ही नहीं हैं बल्कि ये पोषक तत्वों का भंडार हैं और विशेष रूप से भारत की भीषण गर्मी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। सिर्फ आम ही नहीं बल्कि आम के अंदर से निकलने वाली गुठली भी पोषक तत्वों का भंडार होती है। ऐसे में अगर पर आप आम खाकर गुठलियों को फेंक देते हैं तो, जरा ठहर जाइए।

 स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना हैं कि, आम की गुठलियों में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभप्रद होते हैं। तेज गर्मी से लू लगने का खतरा, भूख न लगने की समस्या, दस्त, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, बालों का कमजोर होना और खून में मौजूद शर्करा के संतुलन में यह अहम भूमिका निभाते हैं।

 दर्जनों पोषक तत्वों का भंडार

 विटामिन ए, बी, सी, ई, हेल्दी फैट्स, डायट्री फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम, जिंक, कॉपर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों से भरी आम की गुठली सेहत के लिए बेहद लाभप्रद होती है। इसके उपयोग के लिए पहले गुठलियों को इकट्ठा कर उनके ऊपरी खोल को कुछ दिनों तक सड़ाकर खोल लेना चाहिए। इस प्रक्रिया से अंदर का बीज सूखकर काला हो जाएगा, जिसे पीसकर चूर्ण में बदल लेना चाहिए। नमी को पूरी तरह से खत्म करने के लिए चूर्ण को तेज धूप में सुखा लेना बेहतर होता है। इस चूर्ण के इस्तेमाल से हमें दर्जनों फायदे मिलते हैं।

 बीपी और डायबिटीज

 पाउडर में अधिक फाइबर होने की वजह से यह डायबिटीज में भी मददगार साबित होता है। इतना ही नहीं, भुना हुआ चूर्ण हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है। हालांकि, सेवन से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। बीमारियों के हिसाब से इसकी मात्रा, सेवन का तरीका अलग हो सकता है। अपने डॉक्टर से बात करने के बाद ही इस्तेमाल करेना चाहिए।

 एसिडिटी या लूज मोशन

 ऐसा माना जाता है कि आम की गुठली का चूर्ण लेने से आपको कब्ज में भी फायदा मिलता हैं लेकिन इसको लेने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Read Also: Lifestyle: महीनों की गंदगी हो जाएगी साफ, चांदी की तरह चमक उठेगा किचन, बस अपनाएं यह आसान टिप्स और प्रोडक्ट्स

 मोटापा

 आम के बीजों में डायट्री फाइबर मौजूद होता है, जो वजन को घटाने में मददगार होता है। अगर आप नियमित रूप से आम की गुठलियों का पाउडर का सेवन करते हैं, तो इससे आपका वजन कम हो सकता है।

 माउथ फ्रेशनर

आम की गुठली के अंदर के सफेद हिस्से को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें और हल्का सा नमक मिलाएं और फिर इसको उबाल लें, फिर घी में इन्हें भूने लें। इससे आपके लिए एक बेहतरीन माउथ फ्रेशनर बनकर तैयार हो जायेगा। जिसका इस्तेमाल आप खाना खाने का बाद कर सकते हैं।

 चमकदार स्किन

 गुठली के चूर्ण में गुलाब जल या दही को मिलाएं और फिर इसको चेहरे पर लगाएं। इससे  चेहरे का रंग साफ होता हैं, यह एक्स्ट्रा ऑयल को बाहर निकालता हैं और ओपन पोर्स को कम करता हैं, पिंपल्स को कम करने में मदद मिलती हैं। चेहरे से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।

 Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य उद्देश्य या शैक्षिक हैं, इसे किसी भी रुप में पेशेवर चिकित्सक की सलाह या उपचार के रुप में नहीं माना जाना चाहिए।

Read Also: Chandni Chowk Street Food: अगर दिल्ली आएं तो चांदनी चौक की सैर जरूर करें, आपको दीवाना बना देगा इन स्ट्रीट फूड का जायका

Read Also: Lifestyle: तेजी से करना चाहते हैं पेट की चर्बी कम, तो न जिम और न डाइटिंग, बस इन योगासन को अपनाएं