Ind W vs ND W: नीदरलैंड के खिलाफ मंधाना का महाकीर्तिमान, पुरुष क्रिकेट में भी नहीं कोई आसपास

mandhana_lRxXvvFPg.jpg
Smriti Mandhana

Smriti Mandhana Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना का टी-20 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन जारी है। वह टूर्नामेंट में लगातार बल्ले से धमाकेदार पारियां खेल रही हैं। यही वजह है कि वह मैच दर मैच या रिकॉर्ड बना रही है या तोड़ रही है। आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप में नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने एक कीर्तिमान स्थापित किया, जिसे पुरुष या महिला क्रिकेट में आजतक कोई हासिल नहीं कर सका। 

बुधवार को लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए मैच में मंधाना ने 47 गेंदों पर धमाकेदार 74 रनों की पारी खेली, उन्होंने इस पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने मैच जिताऊ पचासा ठोका था। यह लगातार दूसरी फिफ्टी रही जिसके दम पर भारत ने 20 ओवर में 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस पारी के दम पर भारत ने शानदार 95 रनों से जीत हासिल की। मंधाना को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हालांकि, इस पारी में मंधाना ने सिर्फ रन नहीं बनाए बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया, जिसे पुरुष क्रिकेट में भी आजतक कोई हासिल नहीं कर सका। इस दौरान मंधाना ने टी-20 क्रिकेट में 600 बाउंड्री पूरे करते हुए इतिहास रचा। इसके साथ ही वह महिला और पुरुष टी-20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गईं।

गौरतलब है कि, टी-20 क्रिकेट में मंधाना के नाम 604 बाउंड्री दर्ज हैं। इस सूची में दूसरा नाम कीवी महिला बल्लेबाज सूजी बेट्स 521 का नाम आता है। श्रीलंका की चमारी अथापथु 493 बाउंड्री के साथ तीसरे नंबर पर है। पुरुष क्रिकेट की बात की जाए तो इसमें पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम का नाम आता है, लेकिन वह भी स्मृति से पीछे हैं।  

Read Also: Ind vs Afg: दूसरे ODI में इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा, 10 रन बनाते ही सचिन और सहवाग को छोड़ देंगे पीछे, बनेंगे नंबर वन बल्लेबाज

इसके अलावा भारतीय स्टार मंधाना सबसे ज्यादा रनों के मामले में भी दूसरे नंबर पर बनी हुई है। टी-20 महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन कीवी खिलाड़ी सूजी बेट्स के नाम हैं, मंधाना दूसरे नंबर पर है। बेट्स 4720 रनों के साथ पहले और मंधाना 4475 रनों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। हालांकि, विश्वकप के बाद सूजी संन्यास लेने वाली है, ऐसे में मंधाना रनों के मामले में भी आगे निकलने की उम्मीद है।

Read Also: Ind vs Afg ODI Live: इकाना में गिल और इशान का तूफान, 52 साल में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा, 80 से कम गेंदों में ठोका शतक

Read Also: ICC Rankings: दूसरे ODI से पहले आईसीसी रैंकिंग अपडेट, श्रेयस को नुकसान और गुरबाज ने मारी छलांग, रोहित और कोहली का स्थान बरकरार