Ind vs Zim Live Streaming Date Time: भारत और जिंबाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 श्रंखला जारी है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब के ग्राउंड पर खेला जाएगा। सीरीज के दोनों शुरुआती मुकाबले इसी मैदान पर खेले गए जिसमें पहला मैच भारत ने 7 विकेट से अपने नाम किया और दूसरे मैच में 90 रनों से विजय पताका फहराई।
भारतीय टीम प्रबंधन इस प्रदर्शन के बाद राहत की सांस जरूर ले रहा होगा क्योंकि बीती दो सीरीज (आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ) में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशजनक रहा था और टीम एक श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक जीत के लिए तरस गई थी। दोनों सीरीज के बाद जिंबाब्वे के साथ शुरू हुई श्रंखला में प्रदर्शन टीम मैनेजमेंट के मुताबिक रहा। शुरुआती दोनों मैचों में टीम को जीत हासिल हुई है।
रैंकिंग में फिर बादशाहत
जीत की पटरी पर लौटी टीम इंडिया की गाड़ी अब सरपट दौड़ रही है। वहीं इसी के साथ भारतीय टीम ने एक बार फिर से आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-एक की पोजीशन प्राप्त कर ली है। अब अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम की नजरें इस सीरीज को 3-0 से खत्म करने पर होगी। तीसरे मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 4:30 पर होगी तो वहीं इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग फैनकोड की ऐप पर की जाएगी।
Read Also: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अभिषेक पोरेल पर बलात्कार के आरोप, HC ने दिए गिरफ्तारी के आदेश
कहां होगा फ्री में प्रसारण
आखिरी मुकाबले में टॉस शाम चार बजे होगी। भारतीय फैंस इस मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण यूनाइट-8 स्पोर्ट्स के चैनल पर देख सकेंगे। मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो वह फैनकोड की ऐप पर होगी जबकि फैंस अपने स्मार्ट टीवी पर भी फैनकोड में लॉगिन कर मुकाबला आसानी से देख सकते हैं। डीडी स्पोर्ट्स पर भी भारत और जिंबाव्बे के बीच में तीसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिसको डीडी फ्री डिश के जरिए देखा जा सकता है।
Read Also: Ind vs Zim: अभिषेक और वैभव में कौन बनेगा Sixer King, जिंबाब्वे के साथ सीरीज रहेगी काफी अहम
