Weather Update: कई राज्यों में हीटवेव का कहर जारी, 47.4 डिग्री के साथ बांदा सबसे गर्म शहर, 29 मई से बारिश की चेतावनी

heatwave_2qI8jbY4o.jpg
कई राज्यों में हीटवेव का कहर जारी

Weather Update Pre Monsoon: देशभर के कई राज्यों में इस समय हीटवेव का कहर जारी है। झुलसाती गर्मी से अब बरसात राहत देने वाली है। 29 मई से 6 जून तक कई हिस्सों में प्री मानसून बारिश हो सकती है। इस बारिश से करीब 80 फीसदी हिस्सों में गर्मी से राहत मिलेगी। यह मानसून से पहले होने वाली हल्की बारिश होती है।

यूरोपीय मौसम एजेंसी की जारी रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर क्षेत्र में बारिश होगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसकी पुष्टि की है कि यह बारिश महत्वपूर्ण है क्योंकि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरलम तक अभी नहीं पहुंचा है। बताया जा रहा है कि मानसून पहुंचने पर राज्य में 2.5 मिमी बारिश हो सकती है। इस समय केरलम में कमजोर नमी के कारण मानसून आगे नहीं बढ़ पाया। दक्षिण-मध्य अरब सागर में भी चक्रवाती सर्कुलेशन से बादल कमजोर हुए हैं।

बांदा सबसे गर्म शहर 

उत्तर भारत के कई राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र में हीटवेव का कहर जारी है। यूपी का बांदा शहर लगातार 9 दिनों से 47.4 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है। राजस्थान के बीकानेर और फलोदी में अधिकतम तापमान 46 डिग्री, जैसलमेर में 45.6 डिग्री और कोटा में 45.4 डिग्री रहा। इसके अलावा जयपुर भी 43.2 डिग्री तापमान में झुलस रहा है।

अगर महाराष्ट्र की बात की जाए तो यहां तापमान 45 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। ब्रह्मपुरी में पारा 46.6 डिग्री, चंद्रपुर में 46.4 डिग्री, नागपुर के सोनेगांव में 45.5 डिग्री और गोंदिया में 45.2 तापमान रहा। हरियाणा के सिरसा में तापमान 46 डिग्री और रोहतक में पारा 45.6 डिग्री। इसके अलावा पंजाब के कई शहरों में भीषण गर्मी पड़ रही है।  

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट 

बठिंडा में 45.8 तक तापमान पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली में भी अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई तक अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा और तमिलनाडु में भी हीटवेव का अलर्ट जारी है। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब में ओले गिरने के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत कई राज्यों में 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Read Also: Shubman Gill Interview : शुभमन गिल गुजरात से नाराज! टीम को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

वहीं, देवभूमि उत्तराखंड में आज बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश हो सकती है। इससे पहले मंगलवार को पिथौरागढ़ में ओले गिरे और बागेश्वर में बरसात हुई। मैदानी इलाकों में इस समय गर्मी पड़ रही है और तापमान 40 डिग्री के ऊपर है।

Read Also: Cricket: अब सितंबर-अक्टूबर में भी होगा आईपीएल, 74 की जगह 94 होंगे मुकाबले, यह रही पूरी जानकारी