Sanchita Ugale Death: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से इस समय एक दिल दुखाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेत्री और कुम-कुम भाग्य फेम संचिता उगले की मौत हो गई। मुंबई से सटे नालासोपारा स्थित आवास से उनका शव बरामद हुआ है। अभिनेत्री उगले की उम्र मात्र 30 साल थी। वह नालासोपारा में अपने माता-पिता के अलावा छोटी बहन के साथ रहती थी।
संचिता टीवी और फिल्में, दोनों में अपने-अपने किरदारों के लिए जानी जाती थी। उन्होंने हिट डेली सोप 'कुमकुम भाग्य' और टेलर कौशल स्टार फिल्म 'छावा' में भी काम किया था। अभिनेत्री के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने कल रात आत्महत्या की। शाम साढ़े सात बजे के आसपास वह अपने घर पर मृत पाई गई।
अभिनेत्री मुंबई के वसई क्षेत्र में रहती थीं। संचिता की मौत को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और लगातार मामले की छानबीन कर रही है। संचिता उगले ने बीती रात ही इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बेहद खुश दिख रही थीं। इस रील में संचिता किसी प्रकार की परेशानी में दिखाई नहीं दे रही थीं।
टीवी एक्ट्रेस की मौत को लेकर खबर है कि उन्होंने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वह अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ घर में रहती थी, कल शाम को उनकी छोटी बहन घर के किसी काम को लेकर बाहर गई थी, तभी मौका देखकर संचिता ने फांसी लगी ली। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
सदमे में फैंस
बता दें कि, अभिनेत्री की मौत के बाद टीवी इंडस्ट्री को सदमा लगा है, उनके चहेते फैंस शोक में हैं। हालांकि, मौत की वजह अभी पता नहीं चल सकती है। संचिता ने कई लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में यादगार किरदार निभाकर मशहूर हुई थीं। 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' जैसे पॉपुलर सीरियल्स में उनके किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म छावा में भी उन्होंने ताराबाई का दमदार रोल निभाया। ताराबाई के रोल को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
Read Also: Lifestyle: पानी की टंकी में जमी गंदगी हो जाएगी कुछ ही देर में साफ, इन आसान टिप्स को करिए फॉलो
Read Also: Ind A vs SL A live: श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने बिखरी भारतीय बल्लेबाजी, 177 रनों पर सात विकेट गिरे
