Weather Forecast 12 August: उत्तर भारत में मानसून की सक्रियता के चलते मौसम विभाग (आईएमडी) ने एक बार फिर से टेंशन वाला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार 12 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
इस दौरान तेज बारिश के चलते किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है। निचले इलाकों में भारी बारिश के चलते पानी भर सकता है। तेज हवाओं के कारण बिजली के पोल और पेड़ भी गिर सकते हैं। ऐसे में घर से अनावश्यक बाहर ना निकले और पेड़ों के आसपास ना रहें। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन देखने को मिल सकता है। आईएमडी की चेतावनी के चलते पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने से बचना चाहिए।
19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 19 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम-बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है।
दिल्ली-एनसीआर के मौसम की बात की जाए तो बुधवार को यहां भी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। राजधानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम में बदलाव के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। इस दौरान तापमान में 6 से 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
देवभूमि उत्तराखंड का हाल
उत्तराखंड में 12 और 13 अगस्त को बारिश और तेज हवों का अलर्ट जारी किया गया है। नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। बदलते मौसम के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिलेगी।
Read Also: Student Protest: आज झारखंड बंद का ऐलान, राजधानी रांची में हाई अलर्ट, सीएम सोरेन की छात्रों से अपील
