Cricket: भारत के खिलाफ इंग्लैंड ODI टीम का ऐलान, अनकैप्ड ऑलराउंडर को जगह, जानिए तारीख, समय समेत पूरा शेड्यूल

harry_brook_1zId7aZAt.jpg

Ind vs Eng ODI Series Schedule: पांच मैचों की टी-20 सीरीज के बाद खेली जाने वाली एकदिवसीय सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा कर दी गई। इस सीरीज में टीम की कमान युवा हैरी ब्रूक के पास रहने वाली है। इस टीम में पहली बार हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स कोल्स को शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज जोश टंग भी वनडे स्क्वॉड का हिस्सा है, हालांकि वह अभी एकदिवसीय मुकाबला नहीं खेले हैं। इसके अलावा गस एटिंकसन और साकिब महमूद की टीम में वापसी हुई।  

इंग्लिश टीम में जॉस बटलर, आदिल रशीद, सैम करन, जो रूट, विल जैक्स जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ऑलराउंडर जेम्स कोल्स पहली बार इंटरनेशनल टीम स्क्वॉड का हिस्सा है। वह अभी तक एक भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेले हैं। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। इसमें कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल संभालेंगे। दो भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर एक साथ खेलते हुए दिखाई देंगे। इंग्लैंड में इन दोनों प्लेयर्स का जबरदस्त बज बना हुआ है और उनके मैदान में उतरने का इंतजार किया जा रहा है। 

गौरतलब है कि, जो खिलाड़ी वनडे टीम का हिस्सा है वह अभी इंग्लैंड रवाना नहीं हुए है। वह जल्द ही इंग्लैंड पहुंचकर वनडे सीरीज की तैयारियां शुरू कर देंगे। इसके अलावा कुछ खिलाड़ी टी-20 सीरीज खेल रहे हैं। इस सीरीज के बाद वह एकदिवसीय क्रिकेट की तैयारियां शुरू कर देंगे। राहत की बात यह है कि दो दिग्गज रोहित और विराट भी इस स्क्वॉड में शामिल है। लंबे समय बाद अक्षर पटेल को टी-20 के साथ-साथ वनडे में वापसी हुई है। टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में रहने वाली है।

वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल...

मैच               तारीख                 वेन्यू                   भारतीय समयानुसार

पहला वनडे:    14 जुलाई     एजबेस्टन, बर्मिंघम           दोपहर 3:30 PM

दूसरा वनडे:    16 जुलाई     सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ  शाम  5:30 PM

तीसरा वनडे:   19 जुलाई      लॉर्ड्स, लंदन                    शाम  7:30 PM

Read Also: ODI WC 2027: कब से कब तक खेला जाएगा वनडे विश्वकप, 14 टीमें लेंगी भाग, तारीखों का हो गया खुलासा

वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम:

हैरी ब्रूक (C), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट और जोश टंग।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:

शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (VC), केएल राहुल (WK), ईशान किशन (WK), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।

Read Also: Ind vs Eng: बारिश की भेंट चढ़ा पहला मैच, अब इस दिन खेला जाएगा दूसरा टी-20 मुकाबला

Read Also: Cricket: हिटमैन रोहित शर्मा से छिना T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का ताज, इस इंटरनेशनल टीम के कप्तान ने 60 मैचों में कर दिया धमाका