Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम हुआ मेहरबान, आंधी और बारिश से मिली राहत, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

delhi_weather_ALkG5F1b8.jpg

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम करवट लेने जा रहा है। बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश देखने को मिली है। बदले मौसम ने लोगों की 40 डिग्री की गर्मी से राहत दी है तो वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, एक और दो जुलाई को बारिश, तेज हवा और गरज चमक के साथ मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि सक्रिय मानसून की शुरुआत हो चुकी है, आगामी दिनों में जोरदार बारिश देखने को मिलेगी, इसके साथ ही लोगों को उमस और तपिश से लोगों को राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान बादलों से घिरा रहेगा और मध्य बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने वाला है। विभाग ने दोपहर और शाम को तेज सतही हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। 2 जुलाई को बारिश की संभावना ज्यादा जताई गई है। इस साल देर से बारिश होने पर किसानों के चेहरे पर मायूसी देखने को मिल रही थी। यह समय खरीफ की फसल की बुवाई का समय है। बारिश होने पर किसान खरीफ की बुवाई करने में लग गए हैं।

Read Also: Uttarakhand: देवभूमि में आज से समाप्त हो जाएगा मदरसा बोर्ड, एक जुलाई से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार का ऐतिहासिक ऐलान

गौरतलब है कि, इस साल मानसून की रफ्तार धीमी है और अल-नीनो के कारण उत्तर भारत में मानसून ने देरी से दस्तक दी है। पहल कयास लगाए जा रहे थे कि मानसून दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर भारत में मानसून की चाल धीमी है लेकिन जुलाई के पहले दिन सक्रिय मानसून ने लोगों के चेहरों को खिला दिया है। मौसम में आए इस बदलाव से भगवान भास्कर की तपिश कम हुई और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दी है।

आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली में एक से 6 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, साथ ही 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूरे हफ्ते ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग का यह भी कहना है कि अगले दो-तीन दिन के अंदर मानसून दिल्ली में दस्तक देने वाला है।

Read Also: Weather Update: आ गई खुशखबरी...अगले 48 घंटों तक दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा सुहावना, IMD ने बताई मानसून की चाल

Read Also: शामली धर्मांतरण मामला: आयुष मलिक ने हिन्दू धर्म में की ‘घर वापसी’, पूजा पाठ करते हुए वीडियो किया जारी, चांदनी कुरैशी के लिए बना था ‘मोहम्मद अली’