Bollywood: सिनेमाघरों में छाई ‘भारत भाग्य विधाता’ मूवी, कंगना रनौत की हो रही जबरदस्त तारीफ

mumbai_BTT5chpmY.jpg

Bharat Bhhagya Viddhaata Movie: सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड की कई मूवी ‘गवर्नर’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ लगी हुई है लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में दिग्गज अभिनेत्री कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता है। यह मूवी साल 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले 26/11 को लेकर बनी हुई है। इस फिल्म की कहानी बहुत अलग और प्रेरणादायक है, जिसे देखकर लोगों में देशभक्ति और उत्साह दोनों देखा जा रहा है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इस फिल्म की चारों ओर तारीफ हो रही हैं। मूवी देखने के बाद दर्शक लगातार इस मूवी को जबरदस्त बता रहे हैं।

कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म की रिलीज के पूरे 6 दिन हो चुके हैं। पहले दिन फिल्म ने शुक्रवार को एक करोड़ रुपए और दूसरे दिन 1.45 करोड़ रुपए की कमाई की। दो दिनों के बाद फिल्म का रेस्पोंस सकारात्मक मिल रहा है। सिनेमाघरों में मूवी देखने के बाद दर्शकों का कहना है कि मूवी से नजरें हटाने का मन नहीं कर रहा है। यह काफी भावुक कर देने वाली और इमोशनल मूवी है।

कुछ दर्शकों ने कहा कि यह भारतीय सिनेमा के लिए अच्छा समय चल रहा है। अब सिनेमाघरों में डॉक्टर, नर्स और वीर भारतीय शपूतों और महान राजाओं पर मूवी बनाई जाती है। ऐसा पहले के समय में बहुत कम देखने को मिलता था लेकिन अब समय के साथ-साथ बहुत कुछ बदल रहा है। कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता हमें देशभक्ति और देशसेवा का पाठ पढ़ाती है।

Read Also: Bollywood: 'हेलिकॉप्टर को टैक्सी बना दिया था', अक्षय कुमार पर फराह खान का मजेदार खुलासा, हर कोई रह गया हैरान

ऐसी है मूवी की कहानी 

उल्लेखनीय है कि, फिल्म की कहानी उन नर्सों पर आधारित हैं, , जिसने 26/11 के दिन अपनी जान की परवाह किए बिना करीब 400 लोगों की जान बचाई थी। इन लोगों में नवजात शिशु भी शामिल थे। इस फिल्म में अभिनेत्री कंगना का किरदार इतना सच्चा और असली है कि लोग स्क्रीन से नजरें हटा नहीं पा रहे हैं। ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसी कहानी हैं, जिसने हमले के समय देशवासियों को झकझोर दिया था। लंबे समय बाद इस कहानी को एक बार फिर से अभिनेत्री ने जीवंत कर दिया। देशसेवा के लिए नर्सों का अतुलनीय योगदान आज भी याद किया जा रहा है।

Read Also: Lifestyle: इन आसान तरीकों से करिए तुलसी की देखभाल, गर्मी में भी बनेगी रहेगी हरीभरी

Read Also: Health: एक दिन में कितना खाना चाहिए आम, ज्यादा आम का सेवन कर देगा आपको बीमार