G7 Summit: ‘होर्मुज का खोला जाना बेहद जरुरी’, ट्रंप से बोले PM Modi, भारतीय नाविकों की सुरक्षा प्राथमिकता

modi_2cLvTYxQK.jpg

G7 Summit Donald Trump on PM Modi: फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 समिट से अलग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप द्विपक्षीय बैठक करने वाले हैं। दोनों शीर्ष नेताओं के बीच यह बैठक करीब 16 महीनों के अंतराल के बाद होने वाली है, दोनों देशों के प्रमुख मंगलवार 16 जून को फ्रांस पहुंचे थे। आज दोनों नेता आमने-सामने बैठक करने वाले हैं लेकिन इससे पहले ट्रंप ने पीएम मोदी की शान में कसीदे पढ़ें। उन्होंने कहा कि, वह शांत, कूल और संयमित है, उनके जैसा नेता कोई दूसरा नहीं हैं।

द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान ट्रंप से मिलकर पीएम मोदी ने कहा, हम पश्चिम यूरोप में शांति चाहते हैं और होर्मुज का दुनिया के लिए खोला जाना बेहद जरुरी है। हमारे के लिए भारत के लाखों नाविकों की सुरक्षा प्राथमिकता है। मैं समझता हूं नाविकों की सुरक्षा भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। मुझे उम्मीद है कि ईरान के साथ होने वाले शांति समझौते में निश्चित रूप से नाविकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि पश्चिम यूरोप में शांति के लिए भारत की बड़ी भूमिका है, जब तक पीएम मोदी है भारत का रोल बड़ा हो जाता है। हम हर समस्या के समाधान के लिए साथ हैं, अगर भारत पर हमला किया जाता है, तो हम भारत का साथ देने के लिए तैयार है। मैं जल्द ही भारत आऊंगा। रक्षा समझौते हमारे भारत के साथ बहुत बेहतर हैं।

Read Also: भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की लाडली टिफनी, पति संग अक्षरधाम मंदिर देख हुई मंत्रमुग्ध

आगे उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहद सख्त वार्ताकार बताया। ट्रंप ने कहा, 'पीएम मोदी दिखने में शांत हैं, लेकिन वार्ता में बेहद सख्त। वह बहुत शांत, कूल और संयमित हैं। मोदी जैसा कोई दूसरा नेता नहीं है। पश्चिम यूरोप में आए संकट को लेकर वह एकजुटता और सकारात्मक दृष्टिकोण रख रहे हैं।

इसके अलावा ट्रंप ने खाड़ी क्षेत्र में हाल ही में अमेरिकी सेना की कार्रवाई में मारे गए तीन भारतीय नाविकों की मौत पर भी शोक जताया। बता दें कि, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक तेल टैंकर पर अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविक मारे गए थे, इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, 'मैंने इसके बारे में सुना है, यह एक मुश्किल पेशा है। हम इस पर काम कर रहे हैं। मैं जल्द ही भारत आने वाला हूं।

Read Also: Maharashtra Shiv Sena UBT Crisis: बागी सांसदों को संजय राउत की चेतावनी, ‘कोई शिवसेना छोड़कर गया तो उसे छोड़ेंगे नहीं’