Patna Coaching Dispute: कोचिंग विवाद में खान सर को मिली जमानत, दोनों बॉडीगार्ड की भी याचिका मंजूर

khan_sir_iyvc_xn7H.jpg

Patna Coaching Case: बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग संस्थान से जुड़े विवाद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर टीचर फैजल खान उर्फ खान सर को अदालत से जमानत मिल गई है। सिविल कोर्ट ने खान सर समेत उनके दो बॉडीगार्ड को भी राहत देते हुए जमानत दे दी है। कोचिंग विवाद से जुड़ी सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनकर फैसला सुरक्षित रख लिया था जिसे आज सुनाते हुए जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया।

राजधानी के मुसल्लहपुर हाट में स्थित दो बड़े कोचिंग संस्थानों के बीच हुए विवाद, और लंबे समय से चल रहे कानूनी दांव-पेंच के बीच आज सोमवार का दिन बेहद खास रहा जहां पटना सिविल कोर्ट ने दायर की गई जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया। ग्लोबल स्टडीज के संचालक खान सर और उनके दोनों सुरक्षाकर्मियों की जमानत याचिका पर मुहर लगा दी है कोर्ट की तरफ से दिए गए इस फैसले से खान सर के समर्थकों और छात्रों में खुशी का माहौल है।  

बता दें कि, मामले की पिछली सुनवाई के दौरान अदालत में दोनों पक्षों की जोरदार बहस हुई थी और पटना सिविल कोर्ट ने मामले से जुड़े सभी पहलुओं और दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। हालांकि, इसका फैसला शुक्रवार को आना था, लेकिन जिला जज उस दिन छुट्टी पर होने के कारण आदेश नहीं सुना पाए। इस मामले में ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी के डायरेक्टर रौशन आनंद को पहले ही जमानत मिल चुकी है। 

Read Also: UP: अंबेडकर नगर में एक घर से निकले कोबरा समेत दो दर्जन से ज्यादा सांप, इलाके में मची अफरा-तफरी

Read Also: Weather Update: मानसून की बदल रही स्थिति, 15 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, पढ़िए IMD का पूरा अपडेट