Delhi: सरकार की Gen-Z तक पहुंच बढ़ाने की कोशिश, Snapchat पर सक्रिय हुआ विदेश मंत्रालय

jaishankar_SgbwVQQS9F.jpg

नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर राजधानी दिल्ली में हुए छात्रों के प्रदर्शन के बाद सरकार युवाओं खासकर Gen-Z से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। अब भारत का विदेश मंत्रालय (MEA) युवाओं के बीच सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म Snapchat पर सक्रिय हो गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “अब हम Snapchat पर भी हैं! हमें ऐड करें और खास कहानियों, अपडेट्स, दिलचस्प कंटेंट और बहुत कुछ के लिए हमसे जुड़े रहें। आइए Snap करें।”

विदेश मंत्रालय का यह कदम युवाओं तक सीधे पहुंच बनाने की रणनीति है। नीट पेपर लीक के बाद हुए विरोध प्रदर्शन में सड़कों पर सबसे ज्यादा संख्या में युवा पहुंचे थे अब सरकार युवाओं से सीधे संपर्क बनाने की कोशिश कर रही है। Snapchat खास तौर पर युवा वर्ग और Gen-Z के बीच काफी लोकप्रिय है, जहां छोटे वीडियो, स्टोरीज और क्रिएटिव कंटेंट के जरिए लोगों से जुड़ा जाता है। इससे पहले जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इंस्टाग्राम पर सक्रिय नजर आए थे।

Read Also: मेटा ने कर दिया बड़ा धमाका, अब Facebook, Instagram और Whatsapp चलाने के लिए देने होंगे पैसे, पढ़िए पूरा रिचार्ज प्लान

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा भागीदारी

भारत सरकार अब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से संवाद बढ़ाने पर जोर दे रही है। खासकर इंस्टाग्राम, Snapchat जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय होकर सरकार नई पीढ़ी तक अपनी नीतियों, योजनाओं और संदेशों को पहुंचाने की कोशिश कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया पर युवाओं की बड़ी भागीदारी को देखते हुए राजनीतिक दल और सरकारी संस्थाएं भी अपनी डिजिटल रणनीति बदल रही हैं। पहले जहां सरकारी जानकारी वेबसाइट और पारंपरिक माध्यमों से पहुंचाई जाती थी, वहीं अब रील्स, शॉर्ट वीडियो और सोशल मीडिया स्टोरीज के जरिए युवाओं से जुड़ने पर फोकस किया जा रहा है।

Read Also: Chandipura Virus Outbreak: चांदीपुरा वायरस से हाहाकार, अब तक 22 बच्चों की मौत, गुजरात और राजस्थान में 35 मामलों की पुष्टि

Read Also: UP: माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत, जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था अबान, झांसी में हुआ हादसा