Health: मोरिंगा को क्यों कहा जाता है ‘जादुई पेड़’ ?, इसके चमत्कारिक फायदे जानकर मुंह में उंगुली दबा लेंगे आप

moringa_eGuyJvJ-b.jpg

Moringa Benefits: मोरिंगा (सहजन) को आयुर्वेद और मेडिकल साइंस में 'चमत्कारी पेड़' या 'सुपरफूड' कहा जाता है क्योंकि इसके पौधे का लगभग हर हिस्सा पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसकी सूखी पत्तियों को पीसकर बनाया जाने वाला मोरिंगा पाउडर शरीर को अंदर से मजबूत बनाने और कई गंभीर बीमारियों से बचाने में बेहद असरदार है। इसमें विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, अगर स्वास्थ्य और पोषण की बात करे तो मोरिंगा पाउडर सबसे ज़्यादा चर्चा में आता है। इसलिए इसे “मिरेकल ट्री” यानी चमत्कारी पेड़ भी कहा जाता है।

सहजन यानी मोरिंगा की पत्तियों को सुखाकर तैयार किया गया पाउडर प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसलिए डायटीशियन इसका रोजाना सेवन करने की सलाह भी देते हैं क्योंकि इससे शरीर में बहुत से लाभ होते हैं। नियमित रुप से अपनी डाइट में इसे शामिल करने से इसके फायदे के बारे में पता चलता हैं। आज हम आपको बताने जा रह हैं इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

इम्यूनिटी बूस्टर

मोरिंगा पाउडर में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, अगर आपकी भी इम्यूनिटी कमजोर हैं तो इसे अपनी रोजाना डाइट में शामिल करें इसके सेवन से शरीर में इम्यूनिटी मजबूत होती है।

चमकदार स्किन

यह त्वचा के लिए काफी लाभदायक होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होने के कारण त्वचा ग्लो करती है। इसी के साथ यह चेहरे पर झुर्रियां आने को भी रोकता हैं। जिससे त्वचा चमकदार दिखती है।

मोटापा में मददगार

अगर आप अपने वजन को कम करने का सोच रहे हैं या वजन कम करने की कोशिश में हैं, तो मोरिंगा पाउडर आपके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं। दरअसल, वजन घटाने के लिए मोरिंगा पाउडर शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ा देता हैं और स्वाभाविक रूप से भूख कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन आपको लंबे समय तक ऐसे एहसास कराते हैं कि जैसे पेट भरा हुआ है। जिससे स्नैक्स खाने की लत कम हो जाती है और वजन घटाने में मदद करता है।

Read Also: Health: मानसून में ऐसे रखें सेहत का ख्याल, नहीं तो पड़ेंगे बार-बार बीमार, खानपान से लेकर सावधानियां पढ़िए सबकुछ

मजबूत बाल

रोजमर्रा की जिंदगी में प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल का असर सबसे ज्यादा हमारे बालों पर पड़ता है। जिससे कम उम्र में ही बाल झड़ने लगते हैं, डैंड्रफ और रूखापन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। मोरिंगा पाउडर बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ई और जिंक भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, ये उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं जो लगातार बाल झड़ने या पतलेपन की समस्या से परेशान रहते हैं। यह स्कैल्प को मजबूत करता हैं, डैंड्रफ को कम करता हैं, बालों को मजबूत बनाता हैं।

बेहतर पाचन

मोरिंगा पाउडर में मौजूद फाइबर के कारण यह बेहतर पाचन के लिए अच्छा माना गया है, जो स्वस्थ आंत को बढ़ावा देता है।

एनर्जी बूस्टर

मोरिंगा मेटाबॉलिज्म और पूरे शरीर में ऑक्सीजन के फ्लो को बढ़ावा देता हैं, जिसके कारण शरीर में एनर्जी का फ्लो बना रहता है। जिन लोगों को अक्सर थकावट महसूस होती है, उन्हें सुबह खाली पेट मोरिंगा पाउडर का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

Read Also: Lifestyle: बारिश में ऑफिस लुक को लेकर है कंफ्यूज ? बेहतरीन क्लासी और स्टाइल के लिए इन फैशन टिप्स को करिए फॉलो