Indian Cricket Team: वैभव सूर्यवंशी की टीम में एंट्री, श्रेयस अय्यर होंगे नए टी-20 कप्तान, चयन समिति ने किया ऐलान

team_india_hx0vExJMl.jpg
वैभव सूर्यवंशी और श्रेयस अय्यर

Team India T20 Squad: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। टीम में युवा स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को जगह मिली है। श्रेयर अय्यर (Shreyas Iyer) को टीम की कमान सौंपी गई है। चयन समिति ने बीसीसीआई (BCCI) के हेड क्वाटर में इसकी घोषणा की है। इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले टीम को आयरलैंड (India vs Ireland) के साथ दो मैचों की सीरीज खेलनी है।

इंग्लैंड (India vs England) दौरे पर भारतीय टीम को पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है और दो वनडे मुकाबले होंगे। इसके अलावा सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स 2026 (Asian Games) के लिए टीम पर मुहर लग गई। चयन समिति ने विश्वविजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) को कप्तानी से हटा दिया और अय्यर को कमान सौंप दी गई। इसके अलावा धुरंधर बल्लेबाज सूर्या को टीम में भी जगह नहीं मिली है।

वैभव की टीम में एंट्री 

हाल ही में समाप्त हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दमदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की आखिरकार टीम में एंट्री हो गई। आईपीएल के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि जल्दी ही टीम में वैभव की एंट्री हो जाएगी। इसके अलावा नीतिश रेड्डी (Nitish Reddy) और प्रिंस यादव (Prince Yadav) को पहली बार भारतीय टी-20 स्क्वॉड में जगह मिली है। हर्षित राणा (Harshit Rana) भी टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। टीम की ओपनिंग जिम्मेदारी अब कौन निभाएगा यह देखने वाली बात होगी क्योंकि टीम के पास पहले से ही संजू सैमसन (Sanju Samson) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) हैं।

Read Also: Patna Coaching Firing Update: सिविल कोर्ट सरेंडर करने पहुंचे खान सर, कोचिंग के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस फोर्स तैनात

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड...

वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा (VC, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, संजू सैमसन (WK), अक्षर पटेल, ईशान किशन (WK), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

बता दें कि, एशियन गेम्स के लिए टीम में थोड़ा सा बदलाव किया गया है क्योंकि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीम बुमराह एशियन गेम्स खेलेंगे। इसके अलावा आयरिश और इंग्लैंड दौरे पर इस तेज गेंदबाज को भारतीय स्क्वॉड में नहीं रखा गया है।

एशियन गेम्स स्क्वॉड...

वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, संजू सैमसन (WK), अक्षर पटेल, ईशान किशन (WK), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई,जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

Read Also: Ind vs Afg Test: भारत और अफगानिस्तान टेस्ट मैच कल, सुदर्शन IN और इस युवा का डेब्यू, जानिए कैसी होगी प्लेइंग XI

Read Also: Ind vs Ire: ‘वैभव सूर्यवंशी IN...सूर्यकुमार यादव OUT’, श्रेयस अय्यर को मिल जाएगी कप्तानी? टी-20 सीरीज के लिए इस दिन होगा ऐलान