UP: काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग, 100 करोड़ रुपए में होगा तैयार, PM Modi के संसदीय क्षेत्र का बढ़ेगा मान

kashi_ZR5-JxYVW.jpg

Kashi Shivling Project: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को एक और नई पहचान मिलने वाली है। अब वाराणसी में जल्द ही दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग स्थापित होने जा रहा है। शिव थीम पर बनने वाले वर्ल्ड लेवल अर्बन पार्क में ये शिवलिंग स्थापित होगा। बेलुपुर के जलकल विभाग की 20 एकड़ जमीन पर 100 करोड़ की लागत से शिव थीम वाला अर्बन पार्क बन रहा है।

इस परियोजना को सरकार की ओर से हरी झंडी मिल चुकी है और टेंडर भी निकाल दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि अगले 8-9 महीने में ये पार्क बनकर तैयार हो जाएगा। नगर निगम के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के मुताबिक, यहां बनने वाला शिवलिंग 130 फीट ऊंचा होगा।

अभी तक केरलम के चेंगल में 111 फीट का महालिंगम ही देश का सबसे ऊंचा शिवलिंग माना जाता है यानि काशी वाला शिवलिंग बनने का बाद यह सबसे बड़ा शिवलिंग होगा, इतनी ही नहीं उसे और ऊंचा करने पर भी रिसर्च चल रहा है। शिवलिंग के चारों तरफ घूमने के लिए शानदार पाथवे भी बनेगा। रात में लेजर शो होगा जो शिवलिंग पर ही दिखाया जाएगा। बच्चों के लिए हाईटेक झूले, ओपन आर्ट गैलरी फूड कोर्ट और प्लैनेटोरियम भी प्लान में है।  

पार्क केवल धार्मिक नहीं

बता दें कि, पार्क सिर्फ धार्मिक नहीं होगा। यहां वाराणसी के पद्म पुरस्कार विजेताओं और बड़ी हस्तियों की उपलब्धियों को भी दिखाया जाएगा। ओपन आर्ट गैलरी में काशी की प्राचीन धरोहर, मंदिरों और पौराणिक कहानियों को डिजिटल तरीके से पेश किया जाएगा। शहर के बीचों-बीच बनने वाले यह पार्क हरियाली से भरा रहेगा।

ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाए जाएंगे। बुजुर्गों के लिए लाइब्रेरी, वॉकिंग ट्रैक, फूड प्लाजा, किड्स प्ले जोन और बड़ी पार्किंग भी बनेगी। इस पार्क में सभी उम्र के लोगों का ध्यान रखा जाएगा। यहां खाने पीने से लेकर पढ़ने और घूमने तक की व्यवस्था की जाएगी। यह स्वास्थ्य और अध्यात्म के लिए काफी लाभदायक साबित होगा।  

Read Also: चाय की दीवानगी बना सकती है बीमार, जानिए क्यों खतरनाक है ज्यादा चाय-कॉफी पीना

शिव तत्व पर आधारित डिजाइन

पूरे 20 एकड़ पार्क की डिजाइन ही शिव तत्व पर आधारित होगी। यहां आने वाले हर शख्स को आध्यात्मिक शांति का अहसास होगा। साथ ही ये जगह पर्यावरण, ज्ञान और शहरी पर्यटन का भी बड़ा सेंटर बनेगी। उधर, बिहार के पूर्वी चंपारण में 33 फीट का अखंड शिवलिंग बन रहा है लेकिन वाराणसी का 130 फीट का शिवलिंग बनाते ही ये रिकॉर्ड टूट जाएगा।

Read Also: UP Panchayat Chunav: अब एक रुपया भी नहीं होगा खर्च, ग्राम प्रधानों में मच गया हड़कंप, योगी सरकार के नए आदेश ने बदला खेल

Read Also: मेटा ने कर दिया बड़ा धमाका, अब Facebook, Instagram और Whatsapp चलाने के लिए देने होंगे पैसे, पढ़िए पूरा रिचार्ज प्लान