Ind vs Eng Shreyas Iyer: भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड में लचर प्रदर्शन के बाद ग्राफ लगातार गिर रहा है। टीम पांच मैचों की सीरीज में अब तक 3 में हार का सामना कर चुकी है और एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अब तक 6 मुकाबलों में से 5 में हार मिली जिसके बाद टीम लगातार दो सीरीज गंवा चुकी है। इस परफॉर्म के बाद कप्तान अय्यर के नाम के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया। इसके साथ ही वह टी-20 फॉर्मेट में लगातार पांच मैच हारने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए।
श्रेयस अय्यर को विश्वविजेता सूर्याकुमार यादव के स्थान पर बीसीसीआई ने कप्तानी सौंपी थी। इसी के साथ करोड़ों भारतीयों को उम्मीद थी कि टीम के प्रदर्शन और ग्राफ में सुधार आएगा लेकिन आयरलैंड और इंग्लैंड में इसका उल्टा हुआ। टीम लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है। टीम की कमान जैसे ही अय्यर ने संभाली तो आगे की राह काफी मुश्किल भरी रही है, जिसको लेकर उनके नेतृत्व पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
अय्यर पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं जिनके नेतृत्व में लगातार 5 मैच टीम ने गंवा दिए। इससे पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम पर था जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2009 और 2014-15 में लगातार चार टी20 इंटरनेशनल मैचों में हार का सामना किया था। अय्यर की कप्तानी में अब तक भारतीय टीम ने 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एक जहां रद्द रहा है तो वहीं 5 में हार का सामना करना पड़ा है। इसमें इंग्लैंड के अलावा आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज हार भी शामिल है।
Read Also: Ind vs Eng: अगले मुकाबले में बदली जाएगी भारतीय प्लेइंग इलेवन, पिछले मैच का ‘विलेन’ होगा बाहर, यह रहेगी प्लेइंग इलेवन
2019 में गंवाई थी लगातार सीरीज
उल्लेखनीय है कि, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के साथ ही भारतीय टीम ने लगभग 7 साल के बाद लगातार 2 सीरीज में हार का सामना किया। इससे पहले साल 2019 में टीम इंडिया को टी-20 इंटरनेशनल में लगातार 2 सीरीज में हार मिली थी, जब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 से और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर 2-0 से टी20 सीरीज को गंवायी था। अब भारतीय टीम अपने आत्मसम्मान को बचाने के लिए सीरीज का बचा हुआ आखिरी मुकाबला जीतना चाहेगी। यह मुकाबला शनिवार 11 जुलाई को खेला जाएगा।
Read Also:Cricket: वाह...वैभव सूर्यवंशी...15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास, सचिन तेंदुलकर और शेफाली पीछे छूटे
