Rainfall Update: दिल्ली-एनसीआर में बरसी आसमान से आफत, जनजीवन ठिठका, गड्ढे में समा गए वाहन, IMD का लेटेस्ट अपडेट

delhi_noida_SuShJLwIp.png

Delhi NCR Rainfall Update: मानसून ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन की रफ्तार थम गई। सड़कों पर गाड़ियां रेंग रही है तो कहीं तेज बरसात और हवा के कारण पेड़ टूट गए। दिल्ली पुलिस को कई जगहों पर इमरजेंसी रूट डायवर्ट करना पड़ा।

राजधानी और आसपास के नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद समेत अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों और गलियों में पानी भर गया है, जिसकी वजह से लोग अपने घर से निकल नहीं पा रहे हैं। दफ्तर जाने वाले लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली और उसके आसपास के इलाके के लिए भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। दिल्ली में बीती देर रात 2:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक महज 3 घंटे में 34.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश हो सकती है। साथ ही, बादल भी गरजेंगे। इसके अलावा, तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

भारी बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर का प्रशासन भी निचले इलाकों में अलर्ट है। बारिश का प्रभाव दिल्ली के कई इलाकों में दिखाई दिया। भारी बारिश के बाद मुनिरका, पीतमपुरा, शालीमार बाग सहित कई क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई। कंपनी, ऑफिस, अन्य ड्यूटी पर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

Read Also: गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड: मुख्य आरोपी असद के घर चस्पा बुलडोजर एक्शन का नोटिस, प्रशासन ने ढोल नगाड़ों के साथ कराई मुनादी

गड्ढे में गिरे वाहन

वहीं, गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में अटल चौक के पास गड्ढे में एक कार और एक स्कूटी गिर गई। भारी बारिश की वजह से जमीन में गड्ढा हो गया था और उसमें कार-स्कूटी समा गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों को बाहर निकाला है। यहां बारिश की वजह से आम जनजीवन पूरी तरह से ठिठक गया है।

Read Also: दिल्ली-NCR से लेकर बिहार तक झमाझम बारिश, 15 राज्यों के लिए IMD का अलर्ट जारी, यह रहा मौसम का पूरा अपडेट

Read Also: Ayodhya Mandir Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक पर अटकी निगाहें, एजेंडा से एक्शन तक आखिर क्या-क्या होगा ?