Lifestyle: बारिश में ऑफिस लुक को लेकर है कंफ्यूज ? बेहतरीन क्लासी और स्टाइल के लिए इन फैशन टिप्स को करिए फॉलो

fashion_look_SRq_WMsVg.jpg

Monsoon Office Outfit Ideas: उत्तर भारत समेत देशभर के अधिकतर हिस्सों में इस समय मानसूनी बारिश हो रही है, यह मौसम राहत जरूर लेकर आता है लेकिन वर्किंग लोगों के एक चुनौती खड़ा कर देता है। ऐसे मौसम में ऑफिस निकलते समय यह समझ नहीं आता कि क्या पहनें, जो प्रोफेशनल भी लगे और पानी में भी सुरक्षित रह सकें। ऐसे मौसम में गीले कपड़े पहनकर ऑफिस में बैठना बीमार कर देता है और अनकंफर्टेबल महसूस होता है। 

मानसूनी बारिश में क्लासी और स्टाइल दिखने के साथ-साथ हमें अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होता है जिससे हम बरसाती मौसम में बीमार ना पड़े। सभी बातों और लुक को ध्यान में रखते हुए कुछ ऐसे ट्रेंडी और प्रैक्टिकल ऑफिस आउटफिट आइडियाज के बारे मे आपको बताते हैं जो आपको स्टाइलिश रखने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी रखेंगे। आइए जानते हैं।

जल्दी सूखने वाले फैब्रिक

बारिश के इस मौसम में खुद को स्टाइलिश और कंफर्टेबल रखने के लिए सही फैब्रिक का चुनाव करना बेहद जरूरी होता है जिसके लिए जल्दी सूखने वाले फैब्रिक जैसे- कॉटन ब्लेंड, रेयॉन, पॉलिएस्टर ब्लेंड या ड्राई-फिट फैब्रिक बेहतर विकल्प होते हैं। क्योंकि ये कपड़े जल्दी सूखते हैं और लंबे समय तक पहनने में आरामदायक रहते हैं।

वाइड लेग जींस पहनने से बचें

आज के समय में वाइड-लेग जींस फैशन ट्रेंड का अहम हिस्सा बन चुकी है। खासकर जेन-ज़ी  के बीच यह अपने स्टाइलिश लुक और आरामदायक फिट की वजह से काफी लोकप्रिय है। गर्मियों में यह जींस कंफर्ट के साथ ट्रेंडी लुक भी देती है, लेकिन बारिश के मौसम में यह सही विकल्प नहीं मानी जाती है। वाइड-लेग जींस नीचे से काफी चौड़ी होती है, जिससे चलते समय बारिश का पानी, कीचड़ और सड़क पर जमा गंदगी आसानी से कपड़ों पर लग जाती है। इसलिए मानसून के दौरान इस तरह की जींस कैरी करने से बचना चाहिए, और इसकी जगह आप क्रॉप या एंकल लैंथ जींस या पैंट पहन सकते है।

look_z-3kwmWyL.jpg

गहरे रंग के कपड़े

मानसूनी मौसम में जहां कपड़े गंदे होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है, ऐसे में आपके सही रंग के कपड़ों का चुनाव करना भी बेहद जरूरी होता है, क्योंकि हल्के रंग के कपड़ों पर बारिश का पानी और कीचड़ की छींटे जल्दी दिखाई देती हैं, साथ ही साथ हल्के रंग के कपड़े भीगने के बाद ट्रांसपेरेंट हो जाते हैं, इसलिए इस मौसम में ऑफिस जाते समय में हमेशा नेवी ब्लू, ब्लैक, ग्रे, ब्राउन या डार्क ग्रीन जैसे रंगों वाले कपड़े कैरी करें।

Read Also: Health: बाजार में जामुन दे चुकी है दस्तक, स्वाद में मीठी है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

सही फुटवियर का चुनाव

अगर आप बरसात में अपने कपड़ों को पानी और गंदगी से बचाना चाहते हैं तो आपको सही फुटवियर का चुनाव करना चाहिए। इसलिए आप हाई हील्स और चमड़े के जूतों की बजाय वाटर-रेसिस्टेंट लोफर्स, बैले फ्लैट्स या रबर सोल वाले जूते पहनने चाहिए, कयोंकि ये कीचड़ लगने की समस्या से कुछ हद तक छुटकारा तो दिलाते ही है, साथ ही ये फिसलन से बचाने में भी मददगार होते हैं।

छाता या रेनकोट रखें साथ

बारिश का कोई भरोसा नहीं होता खासकर मानसून के समय में, इसलिए अपने ऑफिस लुक को बेहतर बनाए रखने के लिए बैग में हमेशा एक फोल्डिंग छाता या हल्का रेनकोट रखें, ताकि अचानक होने वाली बारिश से बचा जा सके।

Read Also: Health: हर्बल पाउडर से कम गुणकारी नहीं जामुन की गुठली का पाउडर, ब्लड शुगर से लेकर लिवर तक का इलाज छिपा है इसमें

Read Also: Lifestyle: बालों का झड़ना हो जाएगा बंद, आपको मिलेंगे खूबसूरत घने बाल, बस इन तरीकों को अपनाएं