Floor Cleaning Tips:घर की सफाई के लिए रोजाना पोछा लगाने के बाद भी अगर फर्श पर चिपचिपापन महसूस होता है, तो इसकी वजह सिर्फ गंदगी नहीं बल्कि पोछा लगाने का तरीका भी हो सकता है। कई बार ज्यादा डिटर्जेंट या गलत क्लीनिंग प्रोडक्ट के इस्तेमाल से फर्श पर एक लेयर जम जाती है, या कई अवशेष फर्श पर छूट जाते हैं। जिससे सतह चिपचिपी लगने लगती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हो चुके हैं, तो आज हम आपके लिए एक आसान घरेलू उपाय लेकर आए हैं जो आपकी मदद कर सकता है। अगर आप पानी में एक सफेद चीज मिला दे तो फर्श की चिपचिपाहट कम हो जाएगी और सतह पहले से ज्यादा साफ और चमकदार नजर आने लगेगी।
यह आसान सा तरीका न सिर्फ फर्श की गंदगी हटाएगा, बल्कि घर में लंबे समय तक ताजगी का एहसास भी बनाए रखेगा। आइए जानते हैं कि वह सफेद चीज क्या है और इसे सही तरीके से इस्तेमाल कैसे किया जा सकता हैं।
पानी में मिला दे ये सफेद चीज खिल उठेगा फर्श
फर्श की खोई हुई चमक वापस लाने के लिए पोछे के पानी में सफेद सिरका (White Vinegar) मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। सिरके में मौजूद गुण फर्श पर जमी चिकनाई, गंदगी और धब्बों को हटाने में मदद करता हैं। इससे फर्श ज्यादा साफ दिखने लगता है और उसकी चमक भी बरकरार रहती है।
इस्तेमाल करने का तरीका
एक बाल्टी पानी ले उसमें लगभग 2 से 3 चम्मच सफेद सिरका मिला दे। इसके बाद इस पानी से सामान्य तरीके से पोछा लगाएं। पोछे को ज्यादा गीला न रखें, वरना फर्श पर पानी के निशान रह जाते हैं।
चमकदार फर्श के लिए आप अपनाएं ये तरीके
पोछा लगाने से पहले फर्श पर जमी धूल साफ करें।
ज्यादा डिटर्जेंट या साबुन का इस्तेमाल करने से बचें।
पोछे के कपड़े को बार-बार साफ पानी से धोते रहें।
हफ्ते में एक बार सिरके वाले पानी से पोछा जरुर लगाएं इससे फर्श की चमक बनी रहती है।
इन फर्शों पर रखें सावधानी
मार्बल, ग्रेनाइट या प्राकृतिक पत्थर के फर्श पर सिरका इस्तेमाल करने से पहले सावधानी जरुर बरते, क्योंकि एसिडिक चीजें कुछ सतहों को नुकसान पहुंचा देती हैं। इन फर्श पर इस्तेमाल करने से पहले किसी छोटे हिस्से पर टेस्ट कर जरुर कर लें।
Read Also:Lifestyle: इन आसान तरीकों से करिए तुलसी की देखभाल, गर्मी में भी बनेगी रहेगी हरीभरी
