Cockroach Janta Party Protest Live: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोशल मीडिया से लोकप्रिय हुई कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन चल रहा है। सीजेपी देश की शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ रोष व्यक्त कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके सुबह दिल्ली पहुंच गए और आते ही समर्थकों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील करने लगे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन संविधान की मर्यादा में रहकर होगा।
सीजेपी संस्थापक ने लोगों से किताब और तिरंगा लेकर आने की अपील की है। वह दिल्ली एयरपोर्ट से हाथ में डॉक्टर अंबेडकर की आत्मकथा लेकर निकले। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि वह NEET, CUET, CBSE SSC और GD जैसी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियां और पेपर लीक को लेकर रोष जताएंगे। शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मांगेंगे। इस प्रदर्शन को लेकर दीपके ने पुलिस से परमिशन मांगी थी।
सीजेपी का कहना है कि सरकार देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। पेपर लीक से हमारे देश के सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हजारों छात्र सड़कों पर उतरने को मजबूर है। बता दें कि, कॉकरोच जनता पार्टी का यह प्रदर्शन उसका पहला बड़ा ऑन-ग्राउंड आंदोलन माना जा रहा है। पार्टी का कहना है कि देश के करोड़ों छात्रों का भविष्य लगातार प्रभावित हो रहा है और सरकार जवाबदेही से बच रही है।
विदेशी फंडिंग का आरोप
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है और अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए हैं। पार्टी ने समर्थकों को साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की हिंसा से दूर रहें और अगर कोई उपद्रव करने की कोशिश करे तो उसका वीडियो बनाकर पुलिस को दें। वहीं, सुबह के समय कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ कथित राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई। यह शिकायत तब दर्ज कराई गई जब अभिजीत दीपके शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन करने वाले थे। शिकायत में बताया गया है कि विदेशों से प्रदर्शन के लिए फंडिंग हो रही है।
Read Also: E 85 Flex Fuel Launch: पेट्रोल से 20 रुपए सस्ता, देश में नए ‘तेल’ की शुरुआत, पढ़िए पूरी जानकारी
Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान

