मेटा ने कर दिया बड़ा धमाका, अब Facebook, Instagram और Whatsapp चलाने के लिए देने होंगे पैसे, पढ़िए पूरा रिचार्ज प्लान

meta_9YD1EQOXCk.jpg

Meta Announcement: सोशल मीडिया दिग्गज कहे जानी वाली कंपनी मेटा (Meta) ने बड़ा ऐलान किया है। जिसका सीधा असर दुनियाभर में मौजूद करोड़ों सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स पर पड़ने वाला है। कंपनी ने लोकप्रिय सोशल ऐप फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) और वॉटसएप (Whatsapp) के लिए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान (Paid Subscription Plan) जारी किया है। जिसके बाद इन प्लान के तहत ऐप को इस्तेमाल करने के लिए पैसे देने होंगे।

मेटा कंपनी अब अपने लोकप्रिय ऐप्स का ‘प्लस’ वर्जन लॉन्च कर रही है। इस पेड सब्सक्रिप्शन के तहत पैसे देने वाले यूजर्स को कुछ (एक्सक्लूसिव) टूल्स और कस्टमाइजेशन फीचर्स दिए जाएंगे। ये खास फीचर्स मुफ्त वर्जन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को नहीं मिलेंगे। मेटा का यह कदम रेवन्यू बढ़ाने के लिए बताया जा रहा है।

कंपनी के इस प्लान के बाद साफ है कि अब रेवन्यू के लिए केवल विज्ञापनों पर निर्भरता नहीं रहेगी बल्कि अलग से यह प्लान जारी कर दिया है। कंपनी चाहती है कि जो यूजर्स प्रीमियम फीचर्स, बेहतर एक्सपीरियंस और ज्यादा ऑडियंस चाहते हैं, वे इसके लिए हर महीने एक निश्चित भुगतान करें।

कितने देने होंगे पैसे ?

इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस: इसकी मासिक कीमत 3.99 डॉलर (करीब 387 रुपए) रखी गई।

वॉट्सऐप प्लस: इसके लिए यूजर्स को हर महीने 2.99 डॉलर (करीब 290 रुपए) देने होंगे।

टेक क्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, वॉटसएप प्लस का मुख्य उद्देश्य पर्सनालाइजिंग मैसेजिंग पर होगा। इससे सब्सक्राइबर्स को अलग से चैट का लुक और साउंड पूरी तरह से बदलने की आजादी मिलेगी। इसके अलावा चैटिंग को मजेदार बनाने के लिए खास स्टिकर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा ज्यादा चैट को पिन करने की सुविधा दी जाएगी।

Read Also: NEET पेपर लीक मामला: रक्षा मंत्री के साथ शीर्ष मंत्रियों की हाई लेवल बैठक जारी, PMO के अधिकारी भी मौजूद

वहीं, फेसबुक और इंस्टाग्राम प्लस की बात की जाए तो इन पर एडवांस टूलस की बौछार होगी। इसमें स्टोरी रि वॉच ट्रैकर मिलेगा जिससे सब्सक्राइबर्स देख सकेंगे कि उनकी स्टोरी को कितनी बार दोबारा देखा गया है। इसके अलावा प्राइवेसी को लेकर कई कमाल के फीचर्स मिलेंगे। स्टोरी को 24 घंटे से ज्यादा के लिए लाइव देखने का विकल्प रखा गया है। साथ ही अपनी स्टोरी में किसी खास का नाम सर्च करने का ऑप्शन भी रखा गया है। गौरतलब है कि, मेटा ने अभी भारत के लिए इन पेड सब्सक्रिप्शन की आधिकारिक कीमतों का अलग से ऐलान नहीं किया है। 

Read Also: Politics: बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, दिल्ली और हरियाणा समेत चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले, जानिए किसे-कहां मिली कमान