Ind vs SL 2026: इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम अगस्त में टेस्ट क्रिकेट खेलेगी, इसके लिए टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर रहेगी। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की सीरीज होगी। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी, इसलिए यह महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस समय भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है और टी-20 के बाद तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेगी। इसके बाद अगस्त में श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाएगा। इस सीरीज का शेड्यूल आप नोट कर लीजिए। इसको लेकर वेन्यू की भी घोषणा कर दी गई है।
युवा कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो टेस्ट मैच खेलेगा। डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका में भारत अभी पीछे चल रहा है, ऐसे में भारत इस सीरीज को जीतकर अपनी स्थिति बेहतर करना चाहेगा। सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक खेला जाएगा। ये मैच गॉल में होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से लेकर 27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाएगा। इस समय भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं।
भारत और श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल...
पहला टेस्ट: 15-19 अगस्त, गॉल
दूसरा टेस्ट: 23-27 अगस्त, कोलंबो
ये टेस्ट मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।
Read Also: Ind vs Eng: बारिश की भेंट चढ़ा पहला मैच, अब इस दिन खेला जाएगा दूसरा टी-20 मुकाबला
इंग्लैंड दौरे पर है भारतीय टीम...
भारतीय टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के बाद पांच मैचों की एकदिवसीय श्रंखला खेली जाएगी। 19 जुलाई को इस दौरे का समापन हो जाएगा। इस दौरे के बाद भारतीय टीम जिंबाब्वे के लिए उड़ान भरेगी। यहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। माना जा रहा है कि भारत इस टूर्नामेंट को आगामी विश्वकप की तैयारियों को लेकर खेलेगा क्योंकि इस बार 2027 में विश्वकप नामीबिया, जिंबाब्वे और दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा।
