G7 Summit LIVE: फ्रांस के एवियन शहर पहुंचे PM Modi, डोनाल्ड ट्रंप से 16 महीने बाद हुई मुलाकात, हाथ मिलाकर साथ में बैठे

moda_franch_kQHcUFnFQ.jpg
नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री, भारत

G7 Summit LIVE PM Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को फ्रांस के एविएशन शहर पहुंचे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर पीएम यहां पहुंचे। भारत 13वीं बार जी-7 समित में एक पार्टनर के तौर पर हिस्सा ले रहा है, जबकि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी लगातार सातवीं बार इस सम्मेलन का हिस्सा रह चुके हैं।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करीब 16 महीनों बाद मुलाकात हुई। दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने मुलाकात के दौरान हाथ मिलाया। यह मुलाकात तब हुई जब ट्रंप जी-7 की बैठक के लिए एक हॉल में बैठे हुए थे। इसी दौरान प्रधानमंत्री मौदी वहां पहुंचे और दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया। दोनों के बीच करीब 50 सेकंड तक बातचीत हुई। बैठक के लिए दोनों नेता साथ में बैठ गए।

समिट के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी G7 देशों के नेताओं, सहयोगी देशों और वर्ल्ड बैंक और अफ्रीकन डेवलपमेंट बैंक जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान हिस्सेदारियां और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करना, वैशिवक संकट पर संजीदगी और एकता के साथ लड़ने आदि मुद्दों पर गहन बातचीत करेंगे।

पीएम नरेन्द्र मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी उनके मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि दोनों नेता 17 जून को द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर हुई प्रगति पर मुख्य रूप से चर्चा होने की उम्मीद है। इस मुलाकात को लेकर पूरा आईना बुधवार को ही साफ हो पाएगा।

Read Also: West Bengal: चुनाव हार के बाद सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘या तो हम लड़ेंगे या मरेंगे’

Read Also: Politics: बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, दिल्ली और हरियाणा समेत चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले, जानिए किसे-कहां मिली कमान