करण औजला के बड़े फैन हैं विराट कोहली, पिच पर उतरने से पहले सुनते हैं ये फेमस गाना

virat_new_51YNz6wcw.jpg
Virat Kohli

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली गाना सुनने का शौक रखते हैं। वह हर मैच से पहले मशहूर पंजाबी गायक करण औजला का फेमस गाना विनिंग स्पीच सुनते हैं। इसको लेकर न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह पंजाबी गायक की तारीफ करते हुए नजर आए और इस दौरान उन्होंने बताया कि वह इस गाने को बहुत पसंद करते हैं।

यूट्यूब पर ‘विनिंग स्पीच’ गाने को 100 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। करन औजला ने संदीप रेहान के साथ मिलकर बनाया था। इस गाने के गायक और कम्पोजर करण औजला ही हैं और उन्होंने ही इस गाने की लिरिक्स लिखी हैl विराट कोहली के बयान के बाद यह गाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर खूब सर्च होने लगा है, लोग कोहली के नाम से गाने को सर्च कर रहे हैं और उस पर विराट का नाम जोड़कर कमेंट भी कर रहे हैं। एक बार फिर से इस गाने पर व्यूज बढ़ने लगे हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि करण औजला के इस गाने को वह इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि इससे वह एक अलग ही जुड़ाव महसूस करते हैं। जब वह इस गाने को सुनते हैं तो अपनी जर्नी का अनुभव करते हैं। क्योंकि, बहुत छोटी उम्र में मैंने अपने पिता को को दिया था और यह गाना मेरी जर्नी को बखूबी कवर करता है, जिससे आप गुजरे होते हैं। इसलिए यह गाना मेरे लिए बहुत स्पेशल है और मैच से पहले मैं इसे सुनता हूं।

Read Also: Ind vs Afg: चेन्नई वनडे में भारत की 9 विकेट से जीत, जायसवाल का धमाकेदार शतक, रोहित ने खेली दमदार पारी

वनडे टीम का हिस्सा है कोहली

बता दें कि, विराट कोहली इस समय टेस्ट और टी-20 प्रारुप से संन्यास ले चुके हैं। वह भारत के लिए वनडे प्रारुप में खेलते हुए नजर आते हैं। विराट कोहली आईपीएल फाइनल मैच में हैमस्ट्रिंग का शिकार हो गए थे। अफगानिस्तान के साथ खेली गई तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में वह चोट की वजह से बाहर हो गए थे और अब इंग्लैंड के साथ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वह टीम का हिस्सा है और मेडिकल रिपोर्ट में वह फिट है। इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज का आगाज 11 जुलाई से होने जा रहा है।

Read Also: Cricket: अब सितंबर-अक्टूबर में भी होगा आईपीएल, 74 की जगह 94 होंगे मुकाबले, यह रही पूरी जानकारी

Read Also: Health: बदलते मौसम में आप नहीं पड़ेंगे बीमार, बस फ्रिज में नहीं करनी चाहिए ये चीज स्टोर