Ind A vs SL A Live Match: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का पहला एकदिवसीय मुकाबला खेला जा रहा है। दांबुला के रणगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने हैं। सीरीज में तीसरी टीम अफगानिस्तान है। मुकाबले में भारतीय कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Verma) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए और श्रीलंका को 278 रनों का टारगेट दिया। भारत की ओर से ऋतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) ने शतक ठोका और तिलक वर्मा ने फिफ्टी लगाई। भारत की ओर से ओपनिंग शुरुआत बेहद खराब रही। आईपीएल (IPL) में बल्ले से गदर काटने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) सस्ते में निपट गए और दूसरे ओपनर प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) से भी तेज शुरुआत की उम्मीद थी।
लेकिन, दोनों ओपनर बल्लेबाज सस्ते में निपट गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे स्टार बल्लेबाज प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) भी जल्दी चलते बने। वैभव 12 गेंदों पर 14, प्रभसमिरन सिंह 11 गेंदों में 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद गायकवाड़ ने 101 रनों की शतकीय पारी खेली। तिलक वर्मा (Tilak Verma) ने 97 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली। बाद में आयुष बदोनी (Ayush Badoni) 24 और सूर्यांश हेडगे (Suryansh Hedge) 26 ने तेजी से रन बटोरे। दोनों ने मिलकर अंतिम ओवरों में भारतीय पारी को 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन पहुंचाया।
जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका की टीम ने शानदार खेल दिखाया और कप्तान सहान ने 74 रनों की दमदार पारी खेली। आखिरी ओवरों में श्रीलंका को जीत के लिए 12 रन चाहिए लेकिन 3 विकेट जल्दी गंवा दिए और भारत 8 रन से जीत गया। श्रीलंका की ओर से ओपनर बल्लेबाज निरोसन डिकवेला (Niroshan Dickwella) 47 और फर्नांडो 45 (Avishka Fernando) ने बेहतरीन शुरुआत दी। इसके बाद चौथे नंबर पर खेलने उतरे सदीरा विक्रमादित्य (Sadeera Samarawickarama) ने 46 रनों का शानदार योगदान दिया।
भारतीय गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन
इन बल्लेबाजों के अलावा कोई खिलाड़ी बड़ी पारी खेल नहीं सका। मेजबान श्रीलंका 269 रनों पर ढेर हो गई। भारत की ओर से गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया और श्रीलंका को 269 रनों पर रोक दिया। गेंदबाज अरशद खान 2, अनुकूल रॉय 2, आयुष बदोनी 2, विपराज निगम 2 और अंशुल कंबोज ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ऋतुराज गायकवाड को दिया गया।
इंडिया ए प्लेइंग इलेवन:
वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (WK), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (C), आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम।
श्रीलंका ए प्लेइंग इलेवन:
निरोशन डिकवेला (WK), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (C), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत व्यासकांथ, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेथ।
