Weather Forecast: देश में मानसून की सक्रियता एक बार फिर से टेंशन बढ़ा रही है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 15 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। शनिवार 8 अगस्त को राजधानी दिल्ली में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा कुछ राज्यों में ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
आईएमडी के अनुसार, अगले कुछ घंटों में 15 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम-बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में तूफानी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तेज हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। इसके अलावा कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार 8 अगस्त को मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना जताई है। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।
यूपी में आंधी का अलर्ट जारी
आईएमडी ने उत्तर प्रदेश के लिए बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की है। गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
उत्तराखंड में 8 अगस्त का मौसम
देवभूमि उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने 8 अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक बारिश की चेतावनी जारी की है। नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान भी जताया है। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम-बंगाल, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, झारखंड और अन्य राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी का कहना है कि शनिवार 8 अगस्त को इन राज्यों में भी बारिश और आंधी चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम में बदलाव के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलती है।
Also Read: नीट पेपर लीक मामला: जांच एजेंसी ने 20,000 पन्नों की चार्जशीट की दाखिल, कोर्ट में CBI की दलीलें
