Monsoon Health Care Tips: बच्चे मन के ही सच्चे नहीं होते बल्कि वह बहुत जिद्दी होते हैं। घर में जरा सी नजर बचते ही बाहर खेलने निकल जाते हैं। अगर ऐसे में मौसम मानसूनी हो तो माता-पिता के सामने जिम्मेदारी के साथ चुनौती बढ़ जाती है। मानसूनी मौसम में खेलते वक्त जब बारिश में बच्चे भीग जाते हैं तो कई बार बहुत थक जाने के कारण गीले कपड़ों में ही सो जाते हैं। गीले कपड़े होने के कारण बच्चो में संक्रमण पैदा होने का खतरा बढ़ जाता है।
क्योंकि बच्चों का इम्यून सिस्टम पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाता, जिससे वे बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं और स्वास्थ्य खराब हो जाता है। मानसून के दौरान नमी, सीलन, वायरस और बैक्टीरिया तेजी से फैलने लगते हैं और मच्छरों की संख्या भी बढ़ने लगती है। जिसकी वजह से बच्चों में सर्दी-खांसी, जुकाम और पेट में इंनफेक्शन जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
बरसाती मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों का जोखिम और अधिक तेजी से बढ़ता है। ऐसे में माता-पिता को बच्चों की देखभाल में खास सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में कुछ ऐसी जरूरी और आसान टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चों की सेहत का ख्याल मानसून सीजन में भी अच्छे से रख सकते हैं।
फिल्टर पानी का सेवन
बरसात के मौसम में बच्चों को स्वच्छ और फिल्टर किया हुआ पानी पिलाना चाहिए। इससे कमजोर इम्यून होने के बाद भी संक्रमण का खतरा कम रहता है। अक्सर बरसात के मौसम में गंदगी होने से संक्रमण ज्यादा फैलने का खतरा रहता है।
सूखे कपड़े का प्रयोग
बरसात में भीगने के बाद आप बच्चों को गीले कपड़ों से बचाएं क्योंकि इससे फंगल संक्रमण का खतरा बन जाता है। मानसूनी मौसम में बच्चों को मच्छरों और मक्खियों से बचाने के लिए सूखे कपड़ों का प्रयोग करना चाहिए।
साफ-सफाई पर ध्यान
बरसात में साफ-सफाई पर ध्यान देना जरूरी होता है क्योंकि ज्यादातर संक्रमण गंदगी के कारण पैर पसारता है। घर के आसपास पानी को इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए। समय-समय पर घर के अंदर और बाहर साफ सफाई करते रहना चाहिए।
घर को सूखा रखें
घर को साफ, सूखा और हवादार रखना भी जरूरी होता हैं। ऐसे मौसम में घर में नमी, सीलन और फफूंद की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। इसलिए घर को सूखा रखना जरूरी होता है।
मच्छरों से बचाव
बरसाती मौसम में बच्चों को मच्छरों से बचाना जरूरी होता है। मच्छरों से बचाने के लिए आप मच्छरदानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।
Read Also: Lifestyle: बारिश के बाद बढ़ जाती है उमस और चिपचिपाहट? इन आसान ट्रिक्स से मिलेगी राहत
Read Also: CJP Parliament March: विजय चौक तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, संसद भवन का गेट बंद, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
