Ind vs SL: पहले टेस्ट में कैसी होगी भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन, शतकवीर पडिक्कल को मिलेगा मौका?

cricket_team_Wzu4b6RuN.jpg

Ind vs SL Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज में अब कुछ ही समय बचा है। दोनों टीमों की तैयारी अंतिम दौर में है और दोनों ने प्रैक्टिस मैच भी खेल लिया है। चोटों से जूझ रही भारतीय टीम में बदलाव देखने को मिले हैं और ऐसे में सवाल है कि पहले मैच में टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी। साई सुदर्शन के सीरीज से बाहर होने पर सरफराज खान को शामिल किया गया है इसके अलावा जसप्रीत बुमराह भी अब सीरीज नहीं खेलेंगे।  

दौरे के लिए घोषित स्क्वॉड में कई बदलाव हो चुके हैं ऐसे में सवाल यही है कि भारतीय टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरती है। अगर अंतिम ग्यारह की बात की जाए तो यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग की शुरुआत कर सकते हैं। तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल खेलने उतर सकते हैं। पडिक्कल ने वार्म-अप मैच में बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी ऐसे में तीसरे नंबर पर उनकी जगह पक्की नजर आती है। इसके बाद नंबर चार पर कप्तान शुभमन गिल खेलते हुए नजर आएंगे।

नंबर पांच पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और छठे नंबर पर रवींद्र जडेजा का दावा मजबूत माना जा रहा है। अब अगर नंबर सात की बात करें तो यहां पर ध्रुव जुरेल और सारांश जैन में से एक ही खिलाड़ी को मौका दिया जाएगा। यहां पर जुरेल बाजी मारते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Read Also: Cricket: 36 साल की उम्र में रफ्तार से आग उगल रहा दिग्गज खिलाड़ी, महान कपिल देव और डेल स्टेन छूट जाएंगे पीछे

अगर गेंदबाजी आक्रमण की बात की जाए तो मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार को अंतिम ग्यारह में जगह दी जा सकती है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का पत्ता कट सकता है। वार्मअप मैच में प्रसिद्ध को केवल एक ही सफलता हा​थ लगी थी। वे पहली पारी में एक भी विकेट नहीं ले पाए और दूसरी पारी में केवल एक ही विकेट ले पाए थे। हालांकि, अभी सीरीज शुरू होने में चार दिन का समय बाकी है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन...

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल/सारांश जैन, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर ​बरार।

Read Also: Uttarakhand: 23 करोड़ से ज्यादा का दिया टैक्स, फिर भी क्रिकेटर पंत को नहीं मिल रही जमीन, अब सीएम धामी से लगाई मदद की गुहार

Read Also: Cricket: चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, कप्तान शुभमन गिल चोटिल, वार्म-अप मैच में केएल ने संभाली कमान