Ind vs Eng T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का आगाज हो गया है। हालांकि, पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ चुका है और इसका कोई परिणाम नहीं निकला। कयास लगाए रहे हैं कि अगर मुकाबला पूरा होता तो रोमांच देखने को मिलता क्योंकि भारत का स्कोर बड़ा नहीं था लेकिन ग्राउंड बड़ा होने के कारण ज्यादा बाउंड्री नहीं लग पाती। अभी सीरीज में चार मुकाबले बचे हैं और दोनों टीमें बराबरी पर है। अब सीरीज का अगला मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा, यह आपको पता कर लेना चाहिए।
अगर दूसरे मैच की बात की जाए तो ये 4 जुलाई यानी शनिवार को खेला जाएगा। मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर होगा। यानी केवल दो ही दिन का ब्रेक टीमों के पास है और इसी बीच अपनी तैयारी को और भी पुख्ता करना है। सीरीज जीतने के लिए कोई एक टीम को चार में तीन मैच जीतने होंगे, तभी बात बनेगी। इस बीच अच्छी बात ये है कि अगला मैच भारतीय समय अनुसार शाम सात बजे से शुरू होगा। पहला मैच रात दस बजे से खेला गया था, लेकिन अब सात बजे से शुरू होगा, जो करीब 11 बजे खत्म भी हो जाएगा।
गौरतलब है कि, पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। संजू सैमसन के रूप में भारत का पहला विकेट जल्दी गिर गया। वे सात बॉल पर केवल एक ही रन बना सके। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए ईशान किशन बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उन्होंने दो बॉल का सामना किया और लगातार दूसरे मैच में रन आउट होकर पवेलियन लौटे। केवल छह रन के स्कोर पर भारत के दो विकेट गिर चुके थे। इसके बाद कप्तान श्रेयस और अभिषेक ने पारी को संभाला।
दुबे ने खेली ताबड़तोड़ पारी
दोनों बल्लेबाजों ने टीम को संकट से निकाला और फिफ्टी लगाई। अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन किया और मैदान के चारों ओर चौके-छक्के लगाए। अभिषेक ने 24 गेंदों पर 59 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के उड़ाए। दूसरी तरफ कप्तान अय्यर ने संतुलित पारी खेली और 47 गेंदों में 68 रनों का योगदान दिया। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद आखिरी के ओवरों में शिवम दुबे ने अपनी ख्याति के अनुरूप ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 21 गेंदों में 42 रन ठोक दिए।
दुबे की इस पारी की बदौलत भारत का स्कोर 189 रनों तक पहुंच गया। पिछले मैच में शानदार पारी खेलने वाले तिलक वर्मा इंग्लैंड में कुछ खास शुरुआत नहीं कर सके और 13 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा विकेट शाकिब महमूद 3 ने लिए। दूसरी पारी में बारिश के कारण एक गेंद भी नहीं फेंकी जा सकी। अंपायरों ने बाद में मैदान का निरीक्षण कर मैच रद्द घोषित कर दिया गया। अब अगला मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।
Read Also: Bihar News: पहले आवास का नोटिस...अब सुरक्षा में कटौती, लालू परिवार पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला
