Cricket: साउथैम्पटन में होगा आखिरी टी-20 मैच, गेंदबाज या बल्लेबाज किसका रहेगा दबदबा, टॉस बनेगा बॉस, पढ़िए पूरी जानकारी

rose_bowl_FJ6hIFdqY.jpg

Ind vs Eng 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी-20 श्रंखला का आखिरी मुकाबला बचा हुआ है। यह मैच साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। पांचवें मुकाबले में भारत इसे जीतकर अपना आत्मसम्मान बचाना चाहेगा तो वहीं इंग्लिश टीम इसे जीतकर 4-0 से भारत का सफाया करना चाहेगी। इसी के साथ टीम इंडिया को आईसीसी रैंकिंग में बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। भारत इस सीरीज हार के बाद नंबर वन की बादशाहत भी गंवा सकती है जो चार सालों से इस पर कब्जा किया हुआ था। 

ऐसे में रोज बाउल की पिच पर सभी की निगाहें टिकी हुई है जहां पर अब तक पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का दबदबा देखने को मिला है। इस पिच पर बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 174 रनों का देखने को मिला है। इसी के साथ 173, 190 और 200 रनों का बचाव सफलतापूर्वक किया गया है। इसके अलावा इस मुकाबले में टॉस भी अहम भूमिका निभाएगा। इस मैदान पर अब तक 13 मुकाबलों में 9 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं 4 मुकाबलों में जीत टारगेट का पीछा करने वाली टीम को मिली है।

इससे पहले यहां पर भारतीय टीम ने साल 2022 में टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 198 रनों का स्कोर बनाया था, जिसका पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम मात्र 148 रनों पर ढेर हो गई थी। भारत ने इस मैच को 50 रनों से जीता था। इसलिए इस मुकाबले में टॉस अहम भूमिका निभाने जा रहा है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है।

Read Also: IPL 2027: अगले साल जल्दी शुरू हो जाएगा IPL, 15 मई को खेला जाएगा फाइनल मैच, संभावित तारीखें आई सामने

खतरे में नंबर वन की बादशाहत

उल्लेखनीय है कि, भारतीय टीम ने अभी तक श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें एक मैच बेनतीजा रहा और पांच में भारत को शिकस्त झेलनी पड़ी है। अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम को पहली जीत का इंतजार है। अगर आज रोज बाउल में होने वाला मुकाबला भारत हार जाता है तो आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर वन की पोजीशन को भी गंवा देगा। इसके बाद भारतीय कप्तान को और अधिक आलोचना का सामना करना पड़ेगा।

Read Also: Cricket: इंग्लैंड में टीम इंडिया का लचर प्रदर्शन जारी, श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

Read Also: Ind W vs ND W: नीदरलैंड के खिलाफ मंधाना का महाकीर्तिमान, पुरुष क्रिकेट में भी नहीं कोई आसपास