Ind vs Afg ODI Live Update: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला और इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर रन कूटे। कप्तान शुभमन गिल और इशान किशन दोनों अफगानी गेंदबाजों पर टूट पड़े, दोनों खिलाड़ियों के बीच 140 गेंदों पर 224 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने शतक पूरा करने के लिए 80 से कम गेंदें खेली। ऐसा 52 साल के वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार देखने को मिला है कि दो भारतीयों ने 80 या इससे कम गेंदों पर शतक ठोक दिया।
लखनऊ की चिलचिलाती गर्मी में कप्तान गिल ने 77 और किशन ने 71 गेंदों पर शतक ठोक दिया। एकदिवसीय में कप्तान के तौर पर गिल का यह पहला शतक था। दोनों के बीच हुई साझेदारी के दम पर भारत ने 35.5 ओवर में 300 रन स्कोर बोर्ड पर ठोक दिए। अपनी पारी में भारत ने ऑलआउट होने से पहले बोर्ड पर 49.5 ओवर में 402 रन लगा दिए। इससे पहले भी भारत ने दो बार 36 ओवर से पहले 300 रन बनाए हैं। अगर वनडे में सबसे तेज 300 रन बनाने की बात की जाए तो यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। साल 2018 में इंग्लैंड ने नॉटिंघम में 33.1 ओवर में 300 रन बनाए थे।
भारत तीन बार कर चुका यह कारनामा
उल्लेखनीय है कि, भारत तीन बार 36 ओवर से पहले 300 रन बनाने वाला पहला देश बन चुका है। इससे पहले भारत श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ 36 ओवर से पहले 300 रन स्कोर बोर्ड पर लगा चुका है। साल 2009 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में 34.1 ओवर में यह कारनामा किया था। इसके बाद साल 2022 में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 35.4 ओवर में 300 रन बनाए थे। आज 300 रन का कारनामा भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरी बार किया।
भारत और अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन...
भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (C), ईशान किशन (WK), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (WK), इब्राहिम जादरान, सदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (C), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटी, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम साफी और बिलाल सामी।
Read Also: Ind A vs SL A live: श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने बिखरी भारतीय बल्लेबाजी, 177 रनों पर सात विकेट गिरे
