Weather: राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के कारण 15 फ्लाइट रद्द, जयपुर और लखनऊ डायवर्ट, हरियाणा और पंजाब की ओर बढ़ेगा मानसून

flight_EKLfSY6g4.jpg

Delhi NCR Monsoon: रविवार को राजधानी दिल्ली का मौसम बारिश के चलते सुहावना हो गया। बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। हालांकि, दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण 15 फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक, भारी बारिश और हवा के कारण उड़ानों को लखनऊ और जयपुर डायवर्ट किया। इस बरसात के चलते उत्तर भारत में अब मानसूनी बारिश का दौर शुरू हो गया। दिल्ली से लगते क्षेत्रों एनसीआर फरीदाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में भी बारिश देखने को मिली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली, बागपत और सहारनपुर जिलों में भी झमाझम बारिश हुई। इसके बाद मानसून हरियाणा, पंजाब और मध्यप्रदेश की ओर बढ़ गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, रविवार को दोपहर एक बजे तक नई दिल्ली में मौसम सुहावना रहा। इस दौरान तापमान गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, बारिश और गरज के साथ अभी भी मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने पुष्टि की है कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ छिटपुट इलाकों में भी मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण कई इलाकों में तापमान गिर गया जबकि कई इलाकों में अभी गर्मी बनी हुई है। शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से 36 डिग्री तक रहा।

आईएमडी के अनुसार, अगले चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। मानसून के राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने के दो दिन बाद दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। मौसम कार्यालय ने अनुमान जताया किया कि शुक्रवार तक हल्की वर्षा होगी और तेज हवा चलेगी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में पूरे राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है, साथ ही कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई है।  

Read Also: 

शिमला में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जुलाई को हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है और अगले चार दिनों में दोनों राज्यों के बाकी हिस्सों में इसके आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। शिमला मौसम विभाग ने 'ऑरेंज वॉर्निंग' जारी की है, जिसमें सोमवार को मंडी और सिरमौर जिलों के कुछ इलाकों में और मंगलवार को चंबा, कांगड़ा और सिरमौर ज़िलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Read Also: NEET पेपर लीक मामला: रक्षा मंत्री के साथ शीर्ष मंत्रियों की हाई लेवल बैठक जारी, PMO के अधिकारी भी मौजूद

Read Also: Delhi: ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल के लिए दी विधिक अनुमति, WFI की याचिका खारिज