ODI Series 2026: कब शुरू होने जा रही है भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज, अपडेटेड टीम से लेकर नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

rohit_sharma_pl7nfsqu6B.jpg

Ind vs Eng ODI Series 2026: टी-20 सीरीज के बाद अब भारत और इग्लैंड के बीच एकदिवसीय सीरीज होने जा रही है। हाल ही में समाप्त हुई टी-20 श्रंखला में भारतीय टीम का लचर प्रदर्शन देखने को मिला है। पांच मैंचों की श्रंखला में भारत 4-0 से हारा है। वनडे प्रारुप में भारतीय टीम अलग है और कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम बदली हुई नजर आ रही है। दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली इंग्लैंड में खेलते हुए दिखाई देंगे। दोनों खिलाड़ियों को लेकर रोमांच बना हुआ है।   

भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय सीरीज की बात करें तो इसमें तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला जिसकी शुरुआत 14 जुलाई मंगलवार को होगी, जो बर्मिंघम में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मैच 16 जुलाई को खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 19 जुलाई को होना है। यानी अगले रविवार तक तीनों मैच खेले जा चुकेंगे, इसके साथ ही इस सीरीज का समापन हो जाएगा। वनडे के बाद भारतीय टीम टी-20 सीरीज के लिए जिंबाब्वे के लिए रवाना हो जाएगी। जिंबाब्वे के खिलाफ भारतीय स्क्वॉड में संजू सैमसन को जगह नहीं मिली है।

गिल कप्तान, अय्यर उपकप्तान

मंगलवार को शुरू होने जा रही सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे। टी20 टीम के कप्तान रहे श्रेयस अय्यर इस फॉर्मेट में उपकप्तान होंगे। इतना ही नहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इस सीरीज के दौरान खेलते हुए नजर आएंगे। इन्हीं दो खिलाड़ियों को लेकर इस वक्त जबरदस्त बज बना हुआ है। हालांकि, जो हश्र टीम इंडिया का टी20 सीरीज के दौरान हुआ, उसे देखते हुए टीम को सतर्क तो रहना होगा। वनडे सीरीज में भारत के पास एक से बढ़कर एक सितारे मौजूद हैं।

Read Also: Cricket: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का बेड़ा गर्क, 1605 दिनों बाद देखने पड़े ऐसे दिन, शर्मनाक रिकॉर्ड्स की झड़ी

ODI सीरीज के लिए अपडेटेड टीम...

शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (VC), केएल राहुल (WK), ईशान किशन (WK), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

Read Also: Cricket: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रचेंगे विराट कोहली, गांगुली की कर लेंगे बराबरी, तेंदुलकर का रिकॉर्ड करेंगे ध्वस्त

Read Also: Cricket: हैरी ब्रूक की आंधी में जोस बटलर का तूफान, टी-20 में जड़ा धमाकेदार शतक, MS Dhoni को पीछे छोड़ा