Fenugreek ( मेथी) for Hair: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल में ग्लोइंग स्किन और लंबे, घने बालों की चाहत हर किसी की होती हैं। हालांकि, तनाव, प्रदूषण, पोषण की कमी, हार्मोनल बदलाव और बार-बार हीट स्टाइलिंग जैसी वजहों से बालों का झड़ना और टूटना एक आम समस्या बन गई है। हर दूसरा इंसान बाल टूटने और झड़ने की समस्या से परेशान है। ऐसे में कई लोग केमिकल युक्त प्रोडक्टस की बजाय प्राकृतिक उपाय अपनाना पसंद करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं। कि हमारी रसोई में खाने में इस्तेमाल होने वाली मेथी बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन, आयरन, निकोटिनिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों की जड़ों को मजबूत बनाने और टूटने की समस्या कम करने में मदद कर सकते हैं। यह स्कैल्प को हेल्दी रखने में भी मददगार मानी जाती है। तो आइए जानते हैं। कि मेथी के पानी में ऐसी कौन-सी चीजें मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना कम करने और उन्हें मजबूत बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
लौंग
अगर आप बालों को मजबूत और स्कैल्प को साफ रखना चाहते हैं। तो मेथी के पानी में लौंग मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लौंग में यूजेनॉल नामक प्राकृतिक यौगिक पाया जाता है। जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। माना जाता है, कि यह स्कैल्प को साफ रखने, डैंड्रफ पैदा करने वाले कीटाणुओं को कम करने और बालों की प्राकृतिक चमक बनाए रखने में मदद कर सकता है। मेथी के दानों के साथ 4 से 5 लौंग पानी में 10 मिनट तक उबाल लें। और पानी ठंडा होने पर इसे छान लें। इसके बाद शैंपू करने से पहले स्कैल्प और बालों में लगाएं और शैंपू से बाल धो लें।
रोजमेरी
मेथी का पानी बालों की देखभाल के लिए काफी लोकप्रिय घरेलू उपाय माना जाता है। अगर आप इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। तो इसमें थोड़ी-सी रोजमेरी की पत्तियां भी मिला सकते हैं। माना जाता है, कि रोजमेरी स्कैल्प को स्वस्थ रखने, बालों की जड़ों तक बेहतर पोषण पहुंचाने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। इसके लिए आप 2-3 चम्मच मेथी के दानों के साथ थोड़ी-सी ताजी या सूखी रोजमेरी की पत्तियां पानी में 5-10 मिनट तक उबाल लें। इसके बाद पानी को ठंडा करके छान लें। इस मिश्रण को शैंपू करने से 20 से 30 मिनट पहले स्कैल्प और बालों की जड़ों में लगाएं। फिर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
एलोवेरा जेल
अक्सर आपने देखा होगा। कि कई लोग एलोवेरा का इस्तेमाल त्वचा को बेहतर बनाने के लिए करते है, लेकिन क्या आपको पता हैं। कि यह सिर्फ त्वचा के लिए नहीं, बल्कि बालों की देखभाल के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपकी स्कैल्प रूखी रहती है या खुजली की समस्या रहती है। तो मेथी के पानी में ताजा एलोवेरा जेल मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा स्कैल्प को नमी देने और ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकता है। जिससे बाल मुलायम और स्वस्थ महसूस होते हैं। इसके लिए सिर्फ मेथी का पानी तैयार करके उसे पूरी तरह ठंडा होने दें। फिर उसमें 2 से 3 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाकर बालों में लगाएं, और शैंपू से बालों को धो लें।
करी पत्ता
करी पत्ता मिलाकर लगाना भी बालों की देखभाल के लिए अच्छा घरेलू उपाय माना जाता है। करी पत्ते में बीटा-कैरोटीन, अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जोकि बालों की जड़ों को पोषण देने और उन्हें मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। कुछ लोगों का मानना है। कि इसका नियमित इस्तेमाल समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या को धीमा करने में भी सहायक हो सकता है। इसके लिए भी आप मेथी के साथ 10 से 15 ताजे करी पत्ते उबालें और ठंडा होने के बाद इस पानी को बालों में लगाएं।
क्या सावधानी बरतें?
मेथी का पानी और इसके साथ इस्तेमाल किए जाने वाले घरेलू नुस्खे बालों की देखभाल में मददगार साबित हो सकते हैं। लेकिन इन्हें अपनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि हर व्यक्ति की स्कैल्प और बालों का प्रकार अलग होता है। इसलिए किसी भी नए मिश्रण को लगाने से पहले पैच टेस्ट (थोड़ा सा हाथ की स्किन पर टेस्ट करके देखना) जरूर करें।
अगर इस्तेमाल के बाद स्कैल्प पर खुजली, जलन, लालपन या किसी भी तरह की एलर्जी महसूस हो। तो तुरंत इसका उपयोग बंद कर दें। इसके अलावा, यदि बाल लंबे समय से बहुत ज्यादा झड़ रहे हों। अचानक बाल पतले होने लगे हों या स्कैल्प से जुड़ी कोई गंभीर समस्या हो। तो घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर रहेगा।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इसे चिकित्सीय सलाह या उपचार का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
